माननीय विधायक रमेश जायसवाल जी के निर्देश पर समाजसेवी मुन्ना जी द्वारा सीवर व रोड निर्माण का सर्वे किया गया

माननीय विधायक रमेश जायसवाल जी के निर्देश पर समाजसेवी मुन्ना जी द्वारा सीवर व रोड निर्माण का सर्वे किया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, जिला चंदौली (उ.प्र.) | दिनांक: 6 जनवरी 2026

माननीय विधायक जी के निर्देश पर वार्ड नंबर–1 विजय नगर में सीवर एवं सड़क निर्माण को लेकर समाजसेवी मुन्ना जी द्वारा सर्वे किया गया। इस सर्वे के दौरान बताया गया कि पूरे विजय नगर क्षेत्र की सड़कें बनाई जाएंगी तथा सीवर की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए शासन द्वारा 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

समाजसेवी मुन्ना जी ने कहा कि यह कार्य विजय नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

सर्वे के दौरान श्रीवास्तव जी, संतोष श्रीवास्तव, के.के. सिंह, एन.के. सिंह, राधे श्याम ,छक्कू पासवान,मनोज चौहान, दिनेश मास्टर एवं राहुल मेहानी उपस्थित रहे। वहीं सभासद पारस यादव भी मौके पर पहुंचे और उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रोड एवं सीवर निर्माण में समाजसेवी मुन्ना जी का योगदान सराहनीय और महत्वपूर्ण है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने माननीय विधायक जी, सभासद पारस यादव एवं समाजसेवी मुन्ना जी का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

रिपोर्ट: राहुल मेहानी

मानवाधिकार न्यूज़

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।

विवाहिता ने की खुदकुशी परिजन हुए बेहालचहनिया चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सरोज विश्वकर्मा 28वर्ष शुक्रवार की दिन में लगभग 11बजे फासी के फंदे पर झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली।रतनेश विश्वकर्मा की पत्नी सरोज देवी शुक्रवार को दोपहर में आत्म हत्या कर ली जेसे ही इसकी खबर परिजनो के लगी की उनके हाथ पाव फूल गये और तत्काल घटना की जानकरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस अग्रिम कार्यवही में जुट गयी। रतनेश की शादी सुर्खापुर जिला मिर्जापुर 8वर्ष पूर्व शादी हुआ था। सरोज के दो बच्चे थे। बड़ी लड़की का नाम रिद्धि लगभग 4वर्ष लड़के का नाम डिग्गू 2वर्ष है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वही स्वजन पत्नी के मायके पिता गिरधारी विश्वकर्मा को सूचित किया। पिता ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारीक कलह से उबकर सरोज ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।