चंदौली गोलीकांड: मानवाधिकार के सवालों के बीच गांव में दहशत

चंदौली गोलीकांड: मानवाधिकार के सवालों के बीच गांव में दहशत

 

 

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। वाराणसी–चंदौली रिंग रोड के समीप मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास बीती रात एक सनसनीखेज घटना में कहासुनी के बीच एक मनबढ़ युवक द्वारा चार लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सहजौर गांव के पूर्व प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह ने गोली चलाकर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान सोनू यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव और कृष्णा यादव के रूप में हुई है। सभी को आनन-फानन में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित कई थानों की फोर्स गांव में तैनात की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास हुई। सभी घायल छेमिया गांव, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

मानवाधिकार का पहलू

इस घटना ने कानून-व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मानवाधिकार के दृष्टिकोण से यह मामला न केवल जानलेवा हिंसा का है, बल्कि ग्रामीण सामाजिक ताने-बाने पर भी गहरा असर डालता है।

क्या स्थानीय स्तर पर विवाद निपटान की व्यवस्था प्रभावी है?

क्या प्रशासनिक निगरानी पर्याप्त है?

क्या पीड़ित परिवारों को उचित सुरक्षा और कानूनी सहायता मिल पाएगी?

मानवाधिकार संगठनों ने मांग की है कि आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, घायलों को समुचित उपचार और सुरक्षा दी जाए तथा निष्पक्ष जांच कराई जाए।

निष्कर्ष

रुपये के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े आपराधिक मामले में बदल चुका है। गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रशासन से अपेक्षा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।

सीता हरण के दौरान जटायु व रावण का भंयकर युद्ध लीला का हुआ मंचनचहनियां चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के यह सातवें दिन रविवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ के साथ प्रारम्भ किया गया। रामलीला के सातवें दिन रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और पुष्पक विमान से वह लंका ले जाने लगा। जिसपर माता सीता की करूण विलाप सुनकर गिद्धराज जटायु ने अपने मित्र की पुत्र बधु सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करने लगा बड़ी भयंकर युद्ध हुआ रावण जटायु की मार को सहन न कर सका और क्रुद्ध होकर भगवान शिव द्वारा प्राप्त चन्द्रहासं खड्ग से जटायु पर वार कर दिया जिसमें जटायु का एक पंख कट गया लेकिन उसके बावजूद भी युद्ध नही थमा तब तक रावण ने दूसरा वार कर दिया। जिसमें जटायू का दूसरा पंख भी काट दिया जिससे आकाश से गिरकर जटायू गंभीर रूप से घायल हो गये। जब प्रभु श्रीराम व लक्षमण अपनी भार्या सीता को जंगल-वन-पहाड़ां से घुमते-घुमते रास्ते में गिरे जटायू से होती है तो जटायू ने पूरा वृतान्त प्रभु श्रीराम को सुनाया और अपना प्राण दिया। जिस पर प्रभु श्रीराम ने अपने पिता के मित्र की पुत्र बनकर अन्त्येष्टि कर सीता माता की खोज करने लगे। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।