सड़क हादसे में अधेड़ की मौत चहनिया चन्दौली। 

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत चहनिया चन्दौली।

बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गाव के समीप सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की प्रातः लगभग 8बजे शिवमूरत राम 60वर्ष सड़क पर टहल रहे थे कि चहनिया की तरफ से जा रही चार पहिया वाहन जेएच 11 सी9990 ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में शिवमूरत को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी घटला स्थल पर हृदय विदारक मौत हो गयी। वही शिवमूरत अपने अपने पीछे तीन लड़के तथा दो पुत्रीयों का हरा भरा परिवार छोड़ गये। घटना की सूचना मिलते ही परिजना का रो-रोकर बुराहाल हो गया। वही उनकी पत्नी बसन्ती देवी रो-रोकर बेहोश जाया कर रही थी। वही पुलिस ने मौके पर पहुचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जुट गयी।

🎉✨ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का गौरव! गल्लामंडी निवासी आदरणीय बृजेश गुप्ता जी की सुपुत्री अंशिका गुप्ता ने प्रतिष्ठित C.A. परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। 💐 Manvadhikar News परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🙏🚩 ManvadhikarNews