मंडलायुक्त द्वारा चंदौली जिले के निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

मंडलायुक्त द्वारा चंदौली जिले के निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

चंदौली/दिनांक 13 जनवरी, 2026

मंडलायुक्त वाराणसी/रोल प्रेक्षक श्री एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक को अवगत कराया कि जनपद में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ माननीय निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप निर्वाचन की तैयारी चल रही है। छोटी मोटी समस्याएं जैसे ही संज्ञान में आ रही हैं वैसे ही उसका निराकरण संबंधित के द्वारा कराया जा रहा है।

बैठक में मंडलायुक्त द्वारा उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। उपस्थित सभी जनप्रनिधियों को अवगत कराया गया कि दिनांक 06-01-2026 से 06-02-2026 तक जनसामान्य से दावे/आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी। इस दौरान 18 जनवरी, 2026 (रविवार) को अभियान की तिथि आयोग द्वारा नियत की गयी हैं। इन तिथि में बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेगें। उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुये मंडलायुक्त ने कहा कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिहीन बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

बैठक में निर्वाचक नामावली में पंजीकृत मतदाताओं के सम्बन्ध में एवं जनपद के 18 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर बल देते हुये सभी राजनैतिक दलों से सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। सभी दलों से अपील की गयी कि वे जनसामान्य को जागरूक करें कि वे अपना नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में अवश्य देख लें। बैठक में प्रत्येक राजनीतिक दलों से मतदान से संबंधित आने वाली शिकायतों से अवगत होते हुये उनको अपना सुझाव देने को कहा जिस पर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रोल प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।

मंडलायुक्त ने जनपद के वोटर लिस्ट में से जिनकी मृत्यु हो गई हो, जिनका नाम डबल हो या फिर ऐसे लोग जो यहां रहते ही ना हों सभी का नाम वोटर लिस्ट से निकलवाने तथा अधिक से अधिक नये और जिनका नाम कट गया हो उनको जोड़वाने पर विशेष ध्यान देने हेतु जिलाधिकारी से कहा।

बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा एवं मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का समय से शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक के दौरान माननीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सहित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

???? विश्व हिंदू परिषद, जिला चंदौली द्वारा सेवा विषयक विशेष बैठक दिनांक 28.06.25 को सम्पन्न हुई ????
???? स्थान – पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली

विश्व हिंदू परिषद, जिला चंदौली द्वारा सेवा कार्यों पर केंद्रित एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री अजय कुमार पारीक जी एवं उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्रांत के सेवा प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही।

????️ बैठक के प्रमुख विषय:

???? धर्मांतरण रोकथाम
???? सेवा बस्तियों में सतत संपर्क व सेवा
???? महिला सशक्तिकरण
???? धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता

केंद्रीय मंत्री श्री पारीक जी ने विस्तारपूर्वक बताया कि सेवा बस्तियों में मेंहदी, सिलाई, हस्तकला, नैतिक शिक्षा, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किस प्रकार सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए समाज को संगठित किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि
“सेवा में समर्पण और संपर्क में आत्मीयता ही धर्मांतरण के प्रयासों का सबसे बड़ा उत्तर है।”

???? बैठक में विशेष उपस्थिति:

???? श्री राधेश्याम द्विवेदी – मंत्री, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान
???? श्री अवध बिहारी मिश्रा – सह मंत्री
???? श्री बच्चा बाबू, श्री अनिल यादव – सह मंत्रीगण
???? श्री सुरेश सिंह – व्यवस्था प्रमुख
???? आचार्य विशेश्वर मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, वीरेंद्र जी
???? श्री शशि मिश्रा – जिला मंत्री, चंदौली
???? श्री संजय रस्तोगी – जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख
???? श्रीमती नीना वैश्य – जिला उपाध्यक्ष
???? श्रीमती आराधना गुप्ता – जिला मातृशक्ति प्रमुख
???? श्री श्रीनिवास दुबे, शिव जायसवाल ‘पप्पू’, घनश्याम गर्ग जी
???? श्री पंकज जी – जिला संगठन मंत्री

✅ संकल्प:

सभी धर्मसेवियों ने सेवा बस्तियों में जाकर धर्म-संस्कार, आत्मीय संवाद और सतत सेवा के माध्यम से धर्मांतरण विरोधी जागरूकता अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

???? “धर्म की रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है”
???? जय श्री राम ????

हमारे आराध्य और स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम
जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम
वर्षगांठ विक्रम संवत 2081, पौष शुक्ल द्वादशी (11
जनवरी, 2025) को महाराष्ट्र के विजय विहार सोसाइटी मे सबने
मिलकर धूमधाम से मनाने जा रहे है।
कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है