मघा श्राद्ध पर वाराणसी के वृद्धाश्रम में विशाल भोजन सेवा का आयोजन

*मघा श्राद्ध पर वाराणसी के वृद्धाश्रम में विशाल भोजन सेवा का आयोजन*

*वाराणसी।*

पितृ पक्ष के पावन अवसर पर 7 अक्टूबर (बुधवार) को सारनाथ स्टेशन के पास स्थित वृद्धाश्रम में एक विशेष भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

शास्त्रों और सनातन परंपरा के अनुसार, मघा नक्षत्र में पड़ने वाला मघा श्राद्ध अत्यंत फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी पितृ देव धरती पर सूक्ष्म रूप में आगमन करते हैं। ऐसे में बुजुर्गों, असहायों और निराश्रितों को भोजन कराना सीधे पितरों की तृप्ति और आशीर्वाद प्राप्ति का माध्यम बनता है।

 

कार्यक्रम के आयोजक चितेश्वर सेठ ने बताया कि इस दिन दोपहर 12:00 बजे से वृद्धाश्रम के सभी आदरणीय बुजुर्गों वह उपस्थित कार्यकर्ताओ को ससम्मान पेट भर भोजन कराया गया।

कार्यक्रम मुख्य रूप से अभिषेक पांडे, प्रमोद कुमार रावत, सुमित शर्मा, रवि सिंह, विक्की सोनी, किशन मौर्य, सुदर्शन जी, दीना जी की मौजुदगी में सम्पन्न हुआ |

आज बिजली विभाग के लापरवाही से बिजली कर्मचारि को करेंट लगने से हालत हुई गंभीर
मुगलसराय लॉट नं.दो पानी टंकी के पास खंबा नंबर 3  बिजली चालू हो जाने से काम कर रहे कर्मचारी को करेंट लगने से हालत गंभीर,तत्काल कर्मचारी को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।                             रिपोर्ट – अभिषेक निगम