जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए

 

चंदौली/दिनांक 25 मार्च, 2026

 

 

दिनांक 24 मार्च, 2026 (मंगलवार) को देर शाम तक विकासखंड चकिया के शिकारगंज गांव में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल का उद्देश्य नई सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाना था।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह, राजस्व निरीक्षक, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति के कारण कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान हो सका और योजनाओं से संबंधित शंकाओं का निवारण किया गया। चौपाल के दौरान गांव की कुछ पात्र परिवारों का राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने तुरंत आपूर्ति इंस्पेक्टर को राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया, इसी प्रकार, एक विधवा महिला ने विधवा पेंशन के लिए अवगत कराई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल पेंशन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए स्वीकृत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव में कराये गये कार्य का सत्यापन किया गया। साथ ही आगामी योजनाओं में स्वीकृत लाभार्थी का सूची पढ़कर पात्रता की जांच किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने गांव में भ्रमण कर कच्चा मकान, शौचालय, चकरोड़ एवं अन्य योजनाओं की जानकारी ली।

 

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के पश्चात उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

आज बिजली विभाग के लापरवाही से बिजली कर्मचारि को करेंट लगने से हालत हुई गंभीर
मुगलसराय लॉट नं.दो पानी टंकी के पास खंबा नंबर 3  बिजली चालू हो जाने से काम कर रहे कर्मचारी को करेंट लगने से हालत गंभीर,तत्काल कर्मचारी को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।                             रिपोर्ट – अभिषेक निगम