चंदौली में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: एडीएम-एएसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील

चंदौली में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: एडीएम-एएसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील

चंदौली/दिनांक 27 मार्च, 2026

चंदौली में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार और

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंदरशेखर ने नगर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तेल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच की।

 

स्टॉक और सप्लाई की ली जानकारी

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से मौजूदा स्टॉक और रोजाना हो रही आपूर्ति की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टरों का मिलान किया और तेल की माप व गुणवत्ता की भी जांच कराई।

 

*उपभोक्ताओं को सही मात्रा में तेल देने के निर्देश*

 

अपर जिलाधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि आपूर्ति श्रृंखला किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उपभोक्ताओं को सही मात्रा और गुणवत्ता का ईंधन उपलब्ध कराने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा।

 

एडीएम राजेश कुमार ने कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने साफ किया कि कमी को लेकर फैल रही खबरें निराधार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा ईंधन न खरीदें।

 

एसपी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। एडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक जमाखोरी या कालाबाजारी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आराध्य और स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम
जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम
वर्षगांठ विक्रम संवत 2081, पौष शुक्ल द्वादशी (11
जनवरी, 2025) को महाराष्ट्र के विजय विहार सोसाइटी मे सबने
मिलकर धूमधाम से मनाने जा रहे है।
कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है

🎉✨ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का गौरव! गल्लामंडी निवासी आदरणीय बृजेश गुप्ता जी की सुपुत्री अंशिका गुप्ता ने प्रतिष्ठित C.A. परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। 💐 Manvadhikar News परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🙏🚩 ManvadhikarNews