आज दिनांक 22.02.2026 को बृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ

आज दिनांक 22.02.2026 को बृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ

पं० कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चन्दौली के प्रांगण में माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री हरवीर सिंह (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया गया। जिसमें श्रीमान् जनपद न्यायाधीश श्री दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी श्री किरन पाल सिंह प्रधान
न्यायाधीश परिवार न्यायालय चन्दौली,श्रीमती रश्मि नन्दा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा
अधिकरण चन्दौली, श्री सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, श्री अशोक कुमार- X। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, श्री राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट),
चन्दौली, श्री विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ. टी. सी. प्रथम/ नोडल अधिकारी
राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली श्री अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, श्री परितोष
श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ. टी. सी. प्रथम, श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य
न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०)
मुगलसराय चन्दौली, श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी. डि.) चन्दौली, श्रीमती इन्दुरानी सिविल जज (सी. डि.)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जू. डि.) चन्दौली, सुश्री नूतन न्यायिक मजिस्ट्रेट /प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चन्दौली, सुश्री शिवानी सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी.-। चन्दौली, सुश्री ईशा राय सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी.-1। चन्दौली, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, मिडियाकर्मी, न्यायालय के कर्मचारी, जनपद के अधिकाधिक विभागों तथा शिविर में उपस्थित लाभार्थी गण व जनमानस उपस्थित रहें। उपरोक्त शिविर में माननीय न्यायमूर्ति महोदय द्वारा 154 लाभार्थियों को उनके विभाग द्वारा दिये योजनाओं के लाभ के परिप्रेक्ष्य में प्रमाण पत्र, आवास की चाभी एवं चेक का वितरण किया गया।
उक्त सूचना श्रीमती इन्दुरानी सिविल जज (सी. डि.)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा दी गयी ।

खेल मंसिक विकास की कुंजी-प्रभुनारायण27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भचहनियां चन्दौली।क्षेत्र स्थित बाल्मीकी इण्टर कालेज बलुआ के प्रांगण में 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयां की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण कर किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बाल्मीकि महर्षि की इस पावन धरती और मॉ गंगा के तट पर स्थित बालमीकि इण्टर कालेज के एतिहासिक धरती पर आज 27वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मन को प्रफुल्लित रहा है और एहसास करा रहा है कि मैं भी इसी विद्यालय अपनी शिक्षा ग्रहण कर आप लोगो के आर्शिवाद से मै इस क्षेत्र का सेवक बना। मैं विद्यालय के शिक्षक व जनपद से आये तमाम प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा हूॅ। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में खेल की आवश्यकता होती है जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सबसे गंभीर व सोचनीय विषय तो यह है कि जनपद में कुल 34विद्यालय चल रहे है। जनपदस्तीय प्रतियोगिता में केवल 13विद्यालय ही प्रतिभाग किए है। इस पर विद्यालय सहित समस्त अभिभावकों को सोचना पड़ेगा तभी बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो पायेगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होना चाहिए और समस्त विद्यालयों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। जनपद के 13विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह काबिले तारिफ है। श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न के उपरान्त एक समस्त विद्यालयो की बैठक बुलाई जायेगी। जिसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया है उसे कारण बताओं को नोटिस जारी की जायेगी। सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए आत्म निर्भर बन सके।इसीक्रम में मार्च पास्ट में अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव प्रथम, बाल्मीकि इण्टर कालेज बलुआ द्वितीय, सीनियर वर्ग गोला फेक में बाल्मीकी इण्टर कालेज के हर्षित प्रथम, अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव के साहब यादव द्वितीय, जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनी कुमारी प्रथम इण्टर कालेज कमालपुर, संजना कुमारी द्वितीय अशोक इण्टर कालेज बबुरी, 600मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर, हाईजम्प सीनियर बालक वर्ग में आर्दश विश्वकर्मा प्रथम बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़, नागेश्वर पटेल द्वितीय अमर शहीद इ0का0 शहीदगाव, सब जूनियर बालिका वर्ग आयुषि यादव प्रथम बाल्मीकी इ0का0बलुआ, दीपांशी द्वितीय राष्ट्रीय इ0का0 सदलपूरा रहे। इस दौश्रान एमएलसी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय सिंह, प्रामेद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दीलीप सिंह, सहित सैकड़े गणमान्य उपस्थित रहे। आगन्तुकां का आभार प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।