बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नवनिर्मित रामगढ़ शाखा परिसर का हुआ उद्घाटन – चहनियां चंदौली

बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नवनिर्मित रामगढ़ शाखा परिसर का हुआ उद्घाटन – चहनियां चंदौली यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के नवनिर्मित रामगढ शाखा परिसर का उदघाटन पीठाधीश्वर रामशाला/क्रीं- कुण्ड, वाराणसी अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के कर कमलों के द्वारा किया गया । इस शुभ अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया वाराणसी के अंचल प्रमुख श्री बैजनाथ सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली के क्षेत्र प्रमुख श्री राजीव कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख श्री पंकज सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख श्री अभिशेख, मुख्य प्रबंधक श्री राजेश कुमार नागवंशी, रामगढ शाखा के शाखा प्रमुख श्री मिन्हाज जलाल एवं शाखा के प्रतिष्ठित ग्राहक जनों ने उपस्थित होकर आयोजन को सुशोभित किया ।

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।