पीआईएस के विद्यार्थियों ने रचा गौरवशाली इतिहास वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय राज्य युवा महोत्सव एवं विज्ञान मेला 2025–26 में पीआईएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

पीआईएस के विद्यार्थियों ने रचा गौरवशाली इतिहास
वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय राज्य युवा महोत्सव एवं विज्ञान मेला 2025–26 में पीआईएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में कक्षा XI (मानविकी) की छात्रा ज़ुनैरा आयशा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। उनके प्रभावशाली विचार, आत्मविश्वास और मंच पर सशक्त प्रस्तुति ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
इसके साथ ही विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त कर अपनी कला, तालमेल और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री दिवाकर यादव ने कहा,
“हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। पीआईएस निरंतर विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा।”
विद्यालय के डीन श्री आर. पी. सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा,
“ऐसी सफलताएँ विद्यालय की सकारात्मक शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक संस्कृति को दर्शाती हैं।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा,
“जब आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण एक साथ चलते हैं, तो सफलता निश्चित होती है। हमारे विद्यार्थी आज इसी का जीवंत उदाहरण हैं।”
विद्यालय परिवार ने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ नृत्य एवं संगीत के मार्गदर्शक श्री राजेश यादव एवं श्री खुशाल राय के योगदान की विशेष सराहना की।
पूरे पीआईएस परिवार ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मानवाधिकार न्यूज़ -: जिला चंदौली में बड़ी धूम धाम से मनाया गया छठ पर्व, उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूर्ण किया छठ व्रतउदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूर्ण किया छठ व्रत ।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।