मुगलसराय फैशन वीक का भव्य आगाज़




मुगलसराय में आयोजित होने जा रहे Mughalsarai Fashion Week के ऑडिशन आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आज के ऑडिशन में करीब 50 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो अब ग्रैंड शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतिष्ठित फैशन शो के ऑर्गेनाइज़र अलोक त्रिपाठी हैं, जबकि शो डायरेक्टर ऋतिक यादव और शो ग्रूमर पलक जायसवाल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट पायल जायसवाल मौजूद रहेंगी। साथ ही मिस पुरवांचल किड्स विनर वंशिका मोदी भी अपनी उपस्थिति से शो की रौनक बढ़ाएंगी।
टीम में मिस पुरवांचल श्वेता मोदनवाल को भी शामिल किया गया है, जो इस इवेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस फैशन वीक का मुख्य आकर्षण मिस इंडिया कोहिनूर पूजा जगोटा होंगी, जो बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
मुगलसराय फैशन वीक का उद्देश्य उभरते हुए मॉडल्स और डिजाइनर्स को एक बड़ा मंच देना है, ताकि वे अपनी पहचान बना सकें और आगे बढ़ सकें।
Organiser: Alok Tripathi
Director : Ritik yadav mughalsarai fashion week
Groomer : miss palak jaiswal
Note -: Mughalsarai Fashion Week से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें- 7007163389
रिपोर्ट राहुल मेहानी






