राष्ट्र चिंतन एवं वैश्विक संकल्पना विषयक व्याख्यान-संगोष्ठी 16 जून को, महर्षि गज अरविंद करेंगे संबोधित

राष्ट्र चिंतन एवं वैश्विक संकल्पना विषयक व्याख्यान-संगोष्ठी 16 जून को, महर्षि गज अरविंद करेंगे संबोधित

मानवाधिकार न्यूज़

अलीनगर, चंदौली।

हिंद राष्ट्र ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में आगामी 16 जून 2026 को अलीनगर स्थित राम मूरत पब्लिक स्कूल के निकट एक विशेष व्याख्यान-संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय “राष्ट्र चिंतन एवं वैश्विक संकल्पना” रखा गया है, जिसमें राष्ट्र चिंतक महर्षि गज अरविंद जी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक विषयों, राष्ट्र निर्माण और वैश्विक चिंतन पर जनजागरूकता बढ़ाना है। संगोष्ठी में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं आम नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम 16 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन की संयोजक रीना राय ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक चिंतन और राष्ट्रहित के विषयों पर संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।