जनपद में बढ़ते हुए लू (हीटवेव) को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा हीटवेव प्रबंधन बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद में बढ़ते हुए लू (हीटवेव) को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा हीटवेव प्रबंधन बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 

सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड और बाजारों में शीतल जल की व्यवस्था (प्याऊ) और छायादार स्थान की व्यवस्था करने के निर्देश

 

पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए छायादार स्थानों, पर्याप्त चारे और पानी की व्यवस्था करने के लिए निर्देश

 

चन्दौली/दिनांक 24 अप्रैल 2026

 

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में हीटवेव (लू) प्रबंधन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जन जागरूकता,108/102 व अन्य आपात कालीन सेवाएं सक्रिय रखने,सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां रखने तथा 24×7 संचालित रखने के निर्देश दिये।उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को एक्शन प्लान तैयार कर किसानों को उनके पशुओं के बचाव हेतु जागरूकता फैलाते हुए नियमित टीकाकरण करे साथ ही आवश्यक दवाओं का भंडारण रखे। उन्होंने सभी गौशालाओं में लू के प्रकोप से बचाव हेतु शेडो पर पुवाल बिछाए, जुट के बोरो से कवर कर उसपर पानी का छिड़काव कराते रहे ताकि काऊ शेड का तापमान मेंटेन रहे। पशुओं को शुद्ध ताजा पानी एवं खाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। लू से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायत,विकास/पंचायती राज विभाग को मंदिरों,मालों सब्जी मंडी,चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था दूर दराज के क्षेत्रों में जहां पानी की समस्या उत्पन्न हो वहां टैंकरों के माध्यम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित हो।बेसिक शिक्षा/जिला विद्यालय निरिक्षक सभी विद्यालय में बच्चों को जागृत करे विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं हेतु पेयजल तथा पंखों की पर्याप्त व्यवस्था रहे।जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि बस स्टैंड पर सुरक्षित परिवहन के लिए स्वास्थ्य टीम की तैनाती,पीने का पानी तथा कूल रूम जिसमें पंखा कूलर,पेयजल तथा यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था रहे। उन्होंने श्रम विभाग/उपयुक्त स्वतः रोजगार/उपयुक्त उद्योग तथा सचिव मण्डी समिति को कार्य स्थलों पर कुल रूम पानी पर्याप्त मात्रा में छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये। अधि अभि सिंचाई/जल निगम/नल कूप/लघु सिंचाई/लोक निर्माण को कार्य स्थल पर कुल रूम की स्थापना आवश्यकतानुसार पशु पक्षियों के लिए नहरों, तालाबों,कूपों,गड्ढों में पानी भरने के निर्देश दिये गए ।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने कार्यालय में शीतल पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित रखेंगे।

विशाल भंडारे के साथ सात द्विवसीय रामकथा का हुआ समापनमुगलसराय चन्दौली।अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित सहरोई गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के पावन शुभ अवसर पर नवयुवक मंगल दल सहरोई के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा अंतिम दिन पंडित शक्ति तिवारी ने कथा में बताया कि नारायण की कृपा कब किसपर बरस जायेगी उसको कोई नहीं जान पाता जिस प्रकार प्रभु श्रीराम की कृपा हनुमान जी पर हुई, सुग्रीव जी व विभिषण जी पर हुई। निच्छल भाव से युक्त जीवन यापन करने वालो पर कब प्रभु की कृपा हो जायेगी उसको तो वही जान सकते है। चंचल चित जीव सुग्रीव जिस पर रघुनाथ जी की कृपा हुई और विभिषण जी के पूरा राजपाठ ही दे दिया और अपने परम शिष्य हनुमान जी पर अपनी कृपा बरसा कर उन्हे अमरता का वरदान दिया और अष्ट सिद्धियां प्रदान कर दी। शक्ति तिवारी ने बतलाया की जीवन में यदि जीना सीखना है तो रामचरितमानस का चरण, शरण ,ग्रहण करना चाहिए रामचरितमानस हमको जीना सिखाती है भाई भाई के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, माता-पिता के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, पिता और पुत्र के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सीखा जा सकता हैऔर उन्होंने बतलाया की मनुष्य का शरीर साधन का धाम है मोक्ष का दरवाजा है और इस सांसारिक भव कुप से बाहर निकालने के लिए केवल और केवल एक नाम ओम, राम, शिव इन्हीं तीन नाम में से एक का जाप करें इसी में हम सब का कल्याण है और उन्होंने बतलाया की भगवान ज्ञान से मिले या ना मिले वैराग्य से मिले या ना मिले लेकिन प्रभु प्रेम से जरूर मिल जाते है।वही कथा के अतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन प्रसाद वितरण किया जिसमें हजारो नर-नारी बूढ़े-जवान बच्चे शामील रहे। इस दौरान राहुल मिश्रा समाजसेवी, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु, विराट, उमेश, महानंद, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी निक्कीरशिक, प्रद्युम्न, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।