थाना बलुआ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
*🔷कब्जें से चोरी की 04 बैटरी बरामद की गई।*
*घटना-*
दिनांक 29.04.2026 को थाना बलुआ पर वादी प्रदुम चौहान पुत्र बेचई चौहान ग्राम दौलतपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली के द्वारा तहरीर दी गई कि मैं जल निगम की टंकी ग्राम पकरी पक्खोपुर (मरकनिया) में चौकिदार के पद पर कार्यरत हूँ। दिनांक 28/29.04.2026 की रात्रि करीब 01.00 बजे पेट में दर्द होने पर मैं घर पर दवा लेने चला गया कुछ देर बाद देखा कि टंकी पर लगी लाइट बुझी हुई है। शक होने पर टंकी पर पहूँचा तो देखा कि क्लोरिन चलाने हेतु लगी बैटरी इस्टर्न कम्पनी की चार बैटरीयां अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। उक्त तहरीर पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2) में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*कार्यवाही-*
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ के नेतृत्व में दिनाक-29.04.2026 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मरकनिया नहर पुलिया के पास से चोरी की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से चोरी की 04 बैट्री बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. जीत्तू चौहान पुत्र आशा चौहान उम्र 19 वर्ष ग्राम सुल्तानपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी 2. सूरज पटेल पुत्र गुरूचरन पटेल उम्र 22 वर्ष ग्राम फत्तेपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 3. रजत चौहान पुत्र सुक्खू चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ढेलवरिया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी 4. दीपक कुमार पुत्र मुन्नालाल उम्र 23 वर्ष ग्राम दहिया रामनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के रुप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सभी मिलकर 28/29.04.2026 की रात्रि में पानी की टंकी से बैट्री को चुराया था, जिसे बेचने हेतु वाराणसी ले जाने वाले थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.जीत्तू चौहान पुत्र आशा चौहान उम्र 19 वर्ष ग्राम सुल्तानपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी
2.सूरज पटेल पुत्र गुरूचरन पटेल उम्र 22 वर्ष ग्राम फत्तेपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
3.रजत चौहान पुत्र सुक्खू चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ढेलवरिया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी
4.दीपक कुमार पुत्र मुन्नालाल उम्र 23 वर्ष ग्राम दहिया रामनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
अभियुक्त रजत चौहान उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0 30/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना अदलहट जनपद मिर्जापुर
3.मु0अ0सं0 03/23 धारा 379, 411 भादवि थाना चोलापुर जनपद वाराणसी
*अभियुक्त जीतू चौहान उपरोक्त-*
1.मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0 105/24 धारा 305(D), 317(2) बीएनएस थाना बबुरी जनपद चन्दौली
*अभियुक्त सूरज पटेल व दीपक कुमार उपरोक्त-*
1.मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
*बरामदगी का विवरण-*
1.04 बैटरी
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः-*
1.थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 राजेश सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 यशवन्त सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4.का0 सुग्रीव चौरसिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5.रि0का0 रविन्द्र प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
6.रि0का0 अंकित कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली





