मानवाधिकार न्यूज -: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न।

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न।

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिनांक 15 व 16 दिसंबर 2023 को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि श्री उदयभान सिंह का मार्च पास्ट व वेलकम गीत के साथ स्वागत हुआ।उन्होनें दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात विभिन्न स्पर्धाएं प्रारम्भ हुई। पहले दिन प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में काव्या एवं बालक वर्ग में सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रोशन ने बाजी मारी। फ्रॉग रेस बालक वर्ग में करण तो बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने बाजी मारी। फ्रेंडशिप रेश में बालक वर्ग में लवकुश, अंश आयुष विजेता रहे।
दूसरे दिन के खेल में जूनियर वर्ग ने प्रतिभाग किया, जिसमें रेड हाउस, ब्लू हाउस, पिंक हाउस व ग्रीन हाउस की टीमों के बीच विभिन्न खेलों में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, बॉलीबाल, कबड्डी व खो-खो में कांटे की टक्कर हुई।
200 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में अभय यादव प्रथम,100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में गौरव प्रथम, वालीबॉल में ग्रीन हाउस विजेता रही, डिस्कस थ्रो में बालक वर्ग में अमन तो वहीं बालिका वर्ग में आर्या प्रथम रही। खो-खो में रेड हाउस टीम विजेता रही, रिले-रेस में गौरव-अरुण विजेता रहे, जैबलिन थ्रो में बालिका वर्ग में साक्षी व बालक वर्ग में दिव्यांश ने बाजी मारी तथा लॉन्ग जम्प बालक वर्ग में यश व बालिका वर्ग में श्रेया विजेता रही।
कार्यक्रम के अतिथिगण क्रमशः श्री उदयभान सिंह , श्री सूर्यभान सिंह व श्री राम सिंह जी ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रबंधक श्री दिवाकर यादव ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की व खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर पी सिंह ने बच्चों को खेल भावना का महत्व बताया साथ ही बताया कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, हमें हारने पर निराश नही होना चाहिए व सदैव उत्साह के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। वहीं उप प्रधानाचार्य सुशील शाही ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इस दौरान खेल शिक्षक अनुराग सहित राधे मोहन, सुम्बुल, कहकशाँ, राजेन्द्र, सुनील, अखिलेश, सौरभ, लता, ज्योति, पूजा, शिवानी, दीपमाला, सुनीता, अपर्णा, गोपाल, शाहनवाज, शशांक, सोनी, सोमा, सुनेजा, वंदना, रामबली, राहुल गुप्ता, अखिलेश, अंकित सहित अन्य समस्त शिक्षकजनों ने खेल के निर्णायक मंडल में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने खेलोत्सव को सफल सम्पन्न कराने हेतु समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण व छात्र कौंसिल के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

खेल मंसिक विकास की कुंजी-प्रभुनारायण27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भचहनियां चन्दौली।क्षेत्र स्थित बाल्मीकी इण्टर कालेज बलुआ के प्रांगण में 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयां की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण कर किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बाल्मीकि महर्षि की इस पावन धरती और मॉ गंगा के तट पर स्थित बालमीकि इण्टर कालेज के एतिहासिक धरती पर आज 27वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मन को प्रफुल्लित रहा है और एहसास करा रहा है कि मैं भी इसी विद्यालय अपनी शिक्षा ग्रहण कर आप लोगो के आर्शिवाद से मै इस क्षेत्र का सेवक बना। मैं विद्यालय के शिक्षक व जनपद से आये तमाम प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा हूॅ। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में खेल की आवश्यकता होती है जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सबसे गंभीर व सोचनीय विषय तो यह है कि जनपद में कुल 34विद्यालय चल रहे है। जनपदस्तीय प्रतियोगिता में केवल 13विद्यालय ही प्रतिभाग किए है। इस पर विद्यालय सहित समस्त अभिभावकों को सोचना पड़ेगा तभी बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो पायेगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होना चाहिए और समस्त विद्यालयों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। जनपद के 13विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह काबिले तारिफ है। श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न के उपरान्त एक समस्त विद्यालयो की बैठक बुलाई जायेगी। जिसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया है उसे कारण बताओं को नोटिस जारी की जायेगी। सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए आत्म निर्भर बन सके।इसीक्रम में मार्च पास्ट में अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव प्रथम, बाल्मीकि इण्टर कालेज बलुआ द्वितीय, सीनियर वर्ग गोला फेक में बाल्मीकी इण्टर कालेज के हर्षित प्रथम, अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव के साहब यादव द्वितीय, जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनी कुमारी प्रथम इण्टर कालेज कमालपुर, संजना कुमारी द्वितीय अशोक इण्टर कालेज बबुरी, 600मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर, हाईजम्प सीनियर बालक वर्ग में आर्दश विश्वकर्मा प्रथम बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़, नागेश्वर पटेल द्वितीय अमर शहीद इ0का0 शहीदगाव, सब जूनियर बालिका वर्ग आयुषि यादव प्रथम बाल्मीकी इ0का0बलुआ, दीपांशी द्वितीय राष्ट्रीय इ0का0 सदलपूरा रहे। इस दौश्रान एमएलसी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय सिंह, प्रामेद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दीलीप सिंह, सहित सैकड़े गणमान्य उपस्थित रहे। आगन्तुकां का आभार प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।