चंदौली। मुगलसराय कस्बा अंतर्गत काली महाल
चतुर्भुजपुर में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में मारपीट
हो गई। एक ने दूसरे के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।
हालांकि आरोपी खून से लथपथ अपने दोस्त को लेकर
अस्पताल भी पहुंचा जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो
गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

वाराणसी के शिवदासपुर का रहने वाला 35 वर्षीय
विजय पांडेय चतुर्भुजपुर में किराए के मकान में रहता
था। वह ज्योतिष का काम करता था। मोहल्ले के रहने
वाले चंदन सिंह से उसकी गहरी दोस्ती थी। पुलिस के
अनुसार दोनों रोजाना एक साथ शराब पीते थे।
मंगलवार की रात दोनों चतुर्भुज में एक मंदिर के पास
बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात पर दोनों में विवाद
हो गया। मारपीट के दौरान चंदन ने डंडे से मार कर
विजय का सिर फोड़ दिया। विजय लहूलुहान होकर
जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर चंदन घबरा गया और
आनन फानन में उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय
पहुंचा। थोड़ी देर बाद ही इलाज के दौरान विजय की
मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई और
आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। सीओ
अनिरुद्ध सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत
जानकारी ली। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया गया है पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा बाजार चौकी अंतर्गत चतुर्भुजपुर में दो गुटों में मारपीट।
मारपीट के दौरान लगभग 25 वर्षीय युवक की मौत।
सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
मारपीट में सलिप्त कुछ लोगों को पुलिस ने लिया कस्टडी में। (रिपोर्ट – राहुल मेहानी)

संवाददाता – राहुल मेहानी

नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी चंदौली में विगत चार दिनों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया था आज विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक और विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक जी के द्वारा समस्त विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चें ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव व सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थी।