पूरी निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन, दबाव में न आएं राजस्व कर्मी: जिलाधिकारी चंदौली

पूरी निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन, दबाव में न आएं राजस्व कर्मी: जिलाधिकारी

ITI रेवसा सभागार में डीएम चन्द्र मोहन गर्ग ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

 

लापरवाही मिलने पर उप जिलाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

 

लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को बनाना होगा शिकायतों व निस्तारण का रजिस्टर

 

चन्दौली/दिनांक 18 जून 2026

 

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को आई टी आई रेवसा सभागार कक्ष में राजस्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े रुख में अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनमानस के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा है, इसलिए कर्मियों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा, “जनता को आप लोगों से बहुत उम्मीदें होती हैं। अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान बिना किसी दबाव के नियमानुसार कार्य करें। यदि सही कार्य करने से कोई रोकता है या गलत काम करने का दबाव बनाता है, तो इसकी सूचना सीधे मुझे दें।” उन्होंने कर्मचारियों को निर्भीक होकर काम करने का हौसला दिया।

 

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को जमीन विवादों, घरौनी व अन्य लंबित मामलों को समय से निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आगामी वृहद जन चौपाल के दौरान छोटी-मोटी शिकायतें सामने नहीं आनी चाहिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल अपने कार्यक्षेत्र के लिए एक विशेष रजिस्टर बनाएंगे। इसमें क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। साथ ही, यह भी अंकित करना होगा कि कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उनके सापेक्ष कितनों का निस्तारण कराया गया।

 

सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि वे निर्धारित समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें। अधीनस्थों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी राजस्व निरीक्षक या लेखपाल के स्तर पर लापरवाही या शिकायत मिलती है, तो संबंधित एसडीएम तत्काल जांच कराकर अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्याययिक रतन वर्मा सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं राजस्व से जड़े अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

???? बड़ा फैसला: जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट पुल बंद, प्रशासन सतर्क ????
मानवाधिकार न्यूज़ | बनारस-चंदौली | 05 अगस्त 2025

आज रात लगभग 9:00 बजे प्रशासन ने बनारस और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल को बंद कर दिया। गंगा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मिर्जापुर या इलाहाबाद (प्रयागराज) के आसपास किसी पीपा पुल के टूटने से उसका मलबा गंगा की तेज धारा के साथ राजघाट पुल की ओर बढ़ रहा था, जिससे टकराव और क्षति की आशंका बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल को अस्थायी रूप से बंद किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा सोच-विचार के बाद करीब 1 घंटे के लिए पुल को दोबारा खोला गया, ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

इसके बाद, 10:30 बजे से लेकर रात लगभग 10:45 (पोने 11 बजे) तक पुल को फिर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें और आवश्यक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।

उ.प्र.प्रा.शि.संघ ब्लाक  जलालपुर का हुआ निर्वाचन।
आज दिनांक 23/0772025 को बी आर सी जलालपुर के प्रांगण में शोभनाथ यादव अध्यक्ष  , अरूणेश चन्द मिश्र  मंत्री हुए निर्वाचित।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह व सह संयोजक  सत्य प्रकाश मिश्र, तथा  पर्यवेक्षक साजेश सिंह  सह संयोजक
की मौजूदगी व देख रेख में ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव बी आर सी प्रांगण  में बुध्दवार को संपन्न हुआ‌
                  जिसमें शोभनाथ यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व अरूणेश चन्द मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनकर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार व संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह,  तथा सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह व रवि प्रकाश सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर में अध्यापकों के हित में  कार्य करेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित  शोभनाथ यादव ने कहा कि  जिला संयोजक संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा ।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र, आशुतोष , शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक,धर्मेंन्द्र सिंह, शम्भू यादव, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव,राम आसरे सिंह, अखिलेश सिंह, विधाता यादव,राम उजागिर यादव, अनिल शर्मा, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह,   अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी ,नवीन सिंह ,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।