इनर व्हील क्लब वाराणसी ‘मित्रम’ की अध्यक्ष बनीं डॉ शालिनी सिंह, पदग्रहण समारोह में हुए कई सेवा प्रकल्प  

इनर व्हील क्लब वाराणसी ‘मित्रम’ की अध्यक्ष बनीं डॉ शालिनी सिंह, पदग्रहण समारोह में हुए कई सेवा प्रकल्प

रोटी बैंक को खाद्य सामग्री, विद्यार्थियों को स्टेशनरी और पॉलीथिन मुक्त भारत के लिए जूट के थैले वितरित

 

वाराणसी। इनर व्हील क्लब वाराणसी ‘मित्रम’ का पदग्रहण समारोह ककरमत्ता स्थित ली लोटस होटल में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार डॉ अनुराधा भाटिया तथा क्लब की संस्थापिका पीएटी/पीडीसी डॉ अंजलि अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई टीम में डॉ शालिनी सिंह ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा सतरूपा को वाइस प्रेसीडेंट, वंदना श्रीवास्तव को सचिव, डॉ ममता तिवारी को कोषाध्यक्ष, गीता अग्रवाल को आईएसओ तथा डॉ सरोज राय को एडिटर नियुक्त किया गया।

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह ने सेवा, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों को और विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक प्रकल्प भी संचालित किए गए। रोटी बैंक को खाद्य सामग्री प्रदान की गई, विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई तथा पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जूट के थैले और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में श्रेयसी मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। समारोह का संचालन डॉ अंजलि अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सतरूपा ने दिया। इस अवसर पर निशा,श्वेता, शाइस्ता, आशा अग्रवाल, मंजू केशरी, उमा केशरी सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर निकली कलश शोभायात्राचंदौली ताराजीवनपुर के सहरोई गांव में रविवार को श्री हनुमान जयंती की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर से सहरोई दानके पूरा, टड़िया, सैदपुरवा होते हुए मां गंगा तट पर कैली घाट तक गई। वहां से जल भरान पूजन अर्चन कर श्री हनुमान मंदिर स्थान पर आकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस शोभा यात्रा में बैण्ड बाजो की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक राहुल मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सप्त दिवसी श्री राम कथा का आयोजन 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर शाम 6:00 से हरि इच्छा तक चलता रहेगा 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है वहीं नवयुवक मंगल दल ग्राम सभा सहरोई के सहयोग के साथ नामवर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा उमेश, ओम प्रकाश, हर्गेन भूतपूर्व प्रधान ,सिंटू प्रधान,अमित,महानंद, कृष्ण लाल, रोहित, शिशु,रमेश, दिनेश व श्रद्धालू उपस्थित रहे।