गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन  

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

चंदौली। गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद चंदौली में गोभक्तों एवं कार्यकर्ताओं ने लगभग 1500 नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया।

 

अभियान के माध्यम से गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा गो संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री श्री नीतीश जी, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिंस जी, जिला गौ रक्षा प्रमुख अंकित जी, जिला सहसंयोजक दीपक जी एवं जिला सहसंयोजक हेमंत जी सहित अनेक गोभक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जनजागरण अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 29 कोपीडीडीयू नगर। एमआईआईटी ​शिक्षण संस्थान की ओर से 29 सितंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी, निबंध व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 24 वर्षो लगातार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पीजी तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 26 सितंबर तक संस्था पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया जाएगा।