धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा- चहनिया चंदौली

धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा- चहनिया चंदौली मझिलेपुर गणेश मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बाबा कीनाराम रामशाला पर पहुंचे और वहां कलश में जल लेकर पुनः गणेश मंदिर के प्रांगण में पहुंचे। वही समस्त ग्रामवासी व कार्यकर्ताओं ने डीजे, गाजे, बाजे के साथ नाचते झूमते हुए कथावाचक उद्देय संत श्री लाल जी महाराज नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी। वही महाराज ने कहा कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रतिदिन समय 2:00 बजे से 5:00 बजे हरि इच्छा तक चलता रहेगा। भागवत कथा मानव जीवन के समस्त बाधाओं को दूर करता है। और प्रभु का स्मरण करने से मनुष्य भवसागर से पार कर जाता है। आज का वर्तमान युग अपने संस्कारों को भूलता जा रहा है। बड़े को बड़ा छोटे को छोटा होने का परंपरा सकारात्मक सहयोग नहीं कर पा रहा। जिससे समाज की विभत्स स्थिति बनती जा रही है। जो आगे और भयावह हो सकती है। वही महाराज जी ने समाज की प्रभु का नाम मनन करने से मनुष्य की शांति, राग, ध्देष, इन सबसे मनुष्य छुटकारा पा जाता है। इस दौरान सैकड़ो नर- नारी बूढ़े -बच्चे युवा हाथों में कलश लेकर कलश यात्रा को सफल बनाने में जुटा रहा।

🎉✨ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का गौरव! गल्लामंडी निवासी आदरणीय बृजेश गुप्ता जी की सुपुत्री अंशिका गुप्ता ने प्रतिष्ठित C.A. परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। 💐 Manvadhikar News परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🙏🚩 ManvadhikarNews

आज बिजली विभाग के लापरवाही से बिजली कर्मचारि को करेंट लगने से हालत हुई गंभीर
मुगलसराय लॉट नं.दो पानी टंकी के पास खंबा नंबर 3  बिजली चालू हो जाने से काम कर रहे कर्मचारी को करेंट लगने से हालत गंभीर,तत्काल कर्मचारी को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।                             रिपोर्ट – अभिषेक निगम