Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने सात समंदर पार जीता सोना, देश का नाम किया रोशन

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया. स्टार विकेटकीपर भले ही अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) सात समंदर पार चीन में देश का नाम रोशन कर दिया है. उन्होंने एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में शानदार प्रदर्शन किया और हरिंदर के साथ मिलकर फाइनल मैच में मलेशिया के छक्के छुड़ा दिए. दोनों खिलाड़ियों ने अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत के खाते एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया.

एशियन गेम्स में दीपिका के प्रदर्शन का अंदाजा उनके मेडल्स से लगाया जा सकता है. उन्होंने इस सीजन अभी तक 2 मेडल भारत को दिला दिए हैं. दीपिका ने पहले टीम इवेंट में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता और अब भारत को मिक्स्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में कमाल का खेल दिखाकर भारत के खाते में एक और गोल्ड जोड़ दिया है. दीपिका का ओवरऑल यह छठा मेडल है. उन्होंने अभी तक किसी भी इवेंट में गोल्ड नहीं जीता था, लेकिन इस बार दीपिका ने अपने नाम के आगे गोल्ड मेडलिस्ट लगा लिया है. हरिंदर और दीपिका ने 2-0 से मलेशिया के मोहम्मद कमल और बिनती अजमान को शिकस्त दी.

दिनेश कार्तिक ने दी बधाई

चीन में पत्नी की बड़ी उपलब्धि से दिनेश कार्तिक का सीना गर्व से चौड़ा हो चुका है. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर दीपिका को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘फिर से गोल्ड का समय. बहुत अच्छे दीपिका और हरिंदर.’ टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को वीडियो देने के लिए कार्तिक ने उन्हें धन्यवाद कहा है.

2010 में जीता था पहला मेडल

दीपिका ने साल 2010 में पहला मेडल जीता था. उस दौरान उन्होंने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था. इसके बाद 2014 में 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, 2018 में 1 ब्रॉन्ज और अब उन्होंने गोल्ड भी खाते में जोड़ा है. इस साल भारत ने एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. भारत के नाम 20 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं.

Tags: Asian Games, Dinesh karthik, Dipika pallikal

Source link

धनुष टूटने का दृश्य देख दर्शक हुए गदगद -शेरवां खखडा गांव में आयोजित श्री राम कथा केतिसरे दिन शुक्रवार की कथा वाचक पंडित मंगलम दीप महाराज कथा में बतलाया कि शिव धनुष टूटते ही चारों तरफ हर-हर महादेव व जय श्रीराम के नारे से पूरा पांडाल सहित गांव गुजायमान हो गया। इस दौरान राजा जनक के सीता स्वयंवर के लिये रखे गये शर्त को जब कोई राजा, देव-दानव-मानव पूरा नही कर पाए तब महाराज जनक निराश हो गये और उन्होने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मैं यह समझता कि यहां कोई भी वीर पुरूष नही सभी का-पुरूष ही का-पुरूष है। तो मैं अपनी बेटी के लिए एेंसा शर्त नही रखता। स्वयंर देखने के उद्देश्य से पहुचे लक्षमण तुरन्त ही उनको बातों से कुद्ध होकर कहे महाराज जनक रघुवंशियो के समक्ष इस तरह के शब्द बोलने का किसी को कोई अधिकार नही यह धनुष क्या चीज है अगर बड़े भैया का आदेश हो तो मैं पूरी पृथ्वी को गेद तरह उठाकर पटक कई टुकड़े कर दूं। जिस पर गुरू विश्वामित्र व प्रभुराम ने लक्षमण को समझाते हुए शान्त करवाया और महाराज जनक की निराशा को आशा में तब्दील करते हुए शुभ-मुहुर्त में विश्वामित्र के आदेशानुसार प्रभु श्रीराम ने धुनष पर तमंचा चढ़ाने गये और तमंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष के टूटते ही चारो तरफ हर-हर महादेव, व जय श्रीराम के नारे से पूरा गांव सहित पंडाल गुजायमान हो गया। इस दौरान कथा में उपस्थित मंगल मिश्रा, सूर्य बली यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, वशिष्ठ नरायण त्रिपाठी,बिशाल,मनोहर, अशोक मिश्रा, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

नई सड़क सैदपुर गाजीपुर में पुल के नीचे 45 वर्ष पुरुष को अज्ञात लोगो ने जान से मारने की कोशिश की। तत्काल प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक बदमाश लोग भाग चुके थे,पीड़ित को तत्काल नजदीक के हॉस्पिटल ले कर जाया गया। संवाददाता – मनीष गुप्ता

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली

ओडवार निवासी भगत पर जानलेवा हमला — इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के ओडवार निवासी युवक भगत पर दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब भगत किसी काम से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, पैसे छीन लिए और बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद आज उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का कारण बन गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।