प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, चंदौली अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस लीग 2025-26 का सफल आयोजन सम्पन्न

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, चंदौली
अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस लीग 2025-26 का सफल आयोजन सम्पन्न
प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, भूपौली रोड, कुरहाना, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली में अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस लीग 2025-26 का सफल आयोजन शनिवार रात्रि 9 बजे संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता भारत सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘हर कोने तक खेल’ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई Khelo India Women’s League पहल के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं व महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उत्तर प्रदेश की संयुक्त सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्रीमती खुशबू यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार द्विवेदी, डीन डॉ. आर.पी. सिंह, डायरेक्टर श्री दिवाकर यादव, संस्थापक श्री सूर्यभान यादव, तथा श्रीमती उषा तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
साथ ही चंदौली वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के जिलासचिव श्री प्रदीप यादव, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नन्द जी, श्री सत्यम वर्मा, श्री बब्लू कुमार सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कुल 70 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 5 और 6 वर्ष की बालिकाओं द्वारा प्रेरणादायक डेमो प्रदर्शन से हुई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था।
भार वर्ग अनुसार परिणाम
40 किग्रा वर्ग
प्रथम – यशि यादव (40 किग्रा)
द्वितीय – आस्था यादव (38 किग्रा)
तृतीय – तसरीबा अफरीन (35 किग्रा)
44 किग्रा वर्ग
प्रथम – मानसी यादव (कुल 95 किग्रा)
द्वितीय – अन्नू यादव (55 किग्रा)
तृतीय – यशि यादव (40 किग्रा)
48 किग्रा (ग्रुप-1)
प्रथम – प्रतिज्ञा (41 किग्रा)
द्वितीय – आरोही निगम (35 किग्रा)
तृतीय – साक्षी यादव (34 किग्रा)
48 किग्रा (ग्रुप-2)
प्रथम – संजना यादव (70 किग्रा)
द्वितीय – अनुजा यादव (36 किग्रा)
तृतीय – अदित्य गुप्ता
53 किग्रा वर्ग
प्रथम – गौरी सिंह (97 किग्रा)
द्वितीय – साहिबा खान (50 किग्रा)
तृतीय – तमन्ना यादव (45 किग्रा)
विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन ने न केवल जिले का गौरव बढ़ाया, बल्कि महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेल और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
— प्रेस विभाग
प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, चंदौली

पितृविसर्जन पर लोगो ने अपने पूर्वजों का किया, तर्पण व पिण्डदान
चहनिया चन्दौली।
पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मॉ भागीरथी गंगा तट पर बलुआ घाट पर अपने-अपने पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया और पितृविर्सजन पर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन-अर्चन कर घाटो पर व्यंजन चढ़ाकर तर्पण किया।
रविवार की अल सुबह ही श्रद्धालुओं द्वारा पैदल, वाहनों से लोटा, कुश, परास की पत्ती कर हाथो में लिए गंगा तट पर पहुचने लगे और बाजारां में जौ के आटे, दीया, माचिस, अगरबत्ती, मालफूल की खरीददारी करते घाटों पर पहुच कर अपने- अपने पूर्वजां को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान में जुटे रहे जो अरान्ह तक चलता रहा।
इस दौरान गंगा के पानी में तेजी से घटाव के कारण चारो तरफ कीचड़ व मिट्टियों का ढ़ेर से लोग हलकान नजर आये। इस दौरान पुलिस चाक चौकस व्यवस्था करने में जुटी रही। इस दौरान चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर मेले का दृश्य हो गया और बाल्मिकी इण्टर कालेज के प्रांगण में वहनो का जमघट लगा रहा पिंडदान व तर्पण का कार्य देर अपरान्ह तक चलता रहा।
इसी क्रम में भूपौली, महुअरकला, टॉण्डा सैफपुर, सहित गंगा तटों पर पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, सरोवरों पर भी श्रद्धालुओं में पिंडदान कर अपने पूर्वजों का तर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना व्यक्त किया।
इस दौरान नाई अपनी-अपनी दुकाने रविवार की अल सुबह लगभग 3बजे से खोलकर लोगों का मुण्डन इत्यादी का कार्य करने में जुटे रहे। जिससे नाई की दुकानों पर लोगो की भीड़े जुटी रही। वही माली भी रविवार की अल सुबह माला फूल लेकर घाटो पर जमें रहे।

???? मानवाधिकार न्यूज़ विशेष रिपोर्ट
???? पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, उत्तर प्रदेश
????️ दिनांक: 27 जून 2025

कांशी राम आवास ओडवार में युवक पर जानलेवा हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कांशी राम आवास ओडवार में रहने वाले भगत कुमार, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना उस समय की है जब भगत कुमार अपने कार्य से लौट रहे थे। प्रमोद कुमार (पुत्र मेवा लाल), शिवम सैनी (पुत्र स्व. शंभू माली), और बाबू सोनकर (पुत्र विनोद सोनकर) — इन तीनों ने शराब के नशे में पहले बहस की और फिर मिलकर भगत कुमार की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

भगत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मानवाधिकार न्यूज़ प्रशासन से अपेक्षा करता है कि इस गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।