पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली       
            (पिता संस्था)
मुगलसराय – निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प की सूचना”

पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली       
            (पिता संस्था)
निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प की सूचना”

इस कैम्प में किसी भी महिला या पुरुष, बच्चे या बुजुर्गों की आँखों की जांच पिता संस्था द्वारा निःशुल्क करवायी जाएगी

पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली (पिता संस्था) द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कैम्प का आयोजन विशेष तौर पर जनमानस के लिए किया जा रहा है।

कैम्प का विवरण:
-:  तारीख: शनिवार 4 जनवरी
-: समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
???? स्थान: जायसवाल स्कूल कैंपस (जायसवाल स्कूल रोड) मुगलसराय

आवश्यक दस्तावेज़:
1️⃣ 70+ उम्र वालों के लिए: केवल आधार कार्ड
2️⃣ 70 से कम उम्र वालों के लिए: राशन कार्ड (2019 से पहले का) और आधार कार्ड अनिवार्य। राशन कार्ड में कम से कम 6 सदस्यों के नाम होने चाहिए।
3️⃣ जिन परिवारों को कार्ड बनवाना है, उनके सभी सदस्यों का आना अनिवार्य है।
4️⃣ इस कैम्प में कोई भी पुरुष या महिला, बच्चे या बुजुर्ग अपनी आँखों की जांच फ्री करवा सकते हैं ????

आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

            सतनाम सिंह
        सोशल ऐक्टिविस्ट
       अध्यक्ष-पिता संस्था
  जिलाध्यक्ष-NIFAA चंदौली
      ????9839307216

रिपोर्ट राहुल मेहानी

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—

खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा

खंड मंत्री – श्री शशिकांत

सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी

सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार

बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी

बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार

खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे

खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार

गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी

सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय


इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सीता हरण के दौरान जटायु व रावण का भंयकर युद्ध लीला का हुआ मंचनचहनियां चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के यह सातवें दिन रविवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ के साथ प्रारम्भ किया गया। रामलीला के सातवें दिन रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और पुष्पक विमान से वह लंका ले जाने लगा। जिसपर माता सीता की करूण विलाप सुनकर गिद्धराज जटायु ने अपने मित्र की पुत्र बधु सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करने लगा बड़ी भयंकर युद्ध हुआ रावण जटायु की मार को सहन न कर सका और क्रुद्ध होकर भगवान शिव द्वारा प्राप्त चन्द्रहासं खड्ग से जटायु पर वार कर दिया जिसमें जटायु का एक पंख कट गया लेकिन उसके बावजूद भी युद्ध नही थमा तब तक रावण ने दूसरा वार कर दिया। जिसमें जटायू का दूसरा पंख भी काट दिया जिससे आकाश से गिरकर जटायू गंभीर रूप से घायल हो गये। जब प्रभु श्रीराम व लक्षमण अपनी भार्या सीता को जंगल-वन-पहाड़ां से घुमते-घुमते रास्ते में गिरे जटायू से होती है तो जटायू ने पूरा वृतान्त प्रभु श्रीराम को सुनाया और अपना प्राण दिया। जिस पर प्रभु श्रीराम ने अपने पिता के मित्र की पुत्र बनकर अन्त्येष्टि कर सीता माता की खोज करने लगे। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।