पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी, ड्राइवर और सवारी गंभीर घायल

बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी, ड्राइवर और सवारी गंभीर घायल

जगह: शास्त्री कॉलोनी 5 वी मोड के सामने मुगलसराय
दिनांक: 15 जनवरी 2025

एक बोलेरो (गाड़ी नंबर: UP 67K 6159) अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गई, जिससे ड्राइवर और सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शास्त्री कॉलोनी मेन रोड  पर हुई।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और गाड़ी को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन से सड़क की मरम्मत और यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने की मांग की गई है।

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।

तमन्चे व नकदी संग चोर गिरफ्तारचहनिया चन्दौलीबलुआ पुलिस ने चंकिग के दौरान शनिवार को नाथूपुर तिराहा से अन्तर जनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश, थाना बलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से गहने और 5000रूपये नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे। उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। रोहन ने बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।