The Festiva Events’ द्वारा मुगलसराय के गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट राहुल मेहानी

मुगलसराय के गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मुगलसराय के गुरुद्वारे में 13 जनवरी 2025 को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ‘The Festiva Events’ के आयोजन में पंजाबी ढोल, डीजे और स्वादिष्ट नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ‘The Festiva Events’ के संस्थापक ऋतिक यादव ने कहा, “लोहड़ी का पर्व हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसे सामूहिक रूप से मनाना हमें एकता और आनंद का अनुभव कराता है।” नगरवासियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।