महाराणा प्रताप जयंती पर विश्व हिंदू परिषद की टीम द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं समाज को संबोधन

रिपोर्ट संजय रस्तोगी

महाराणा प्रताप जयंती पर विश्व हिंदू परिषद की टीम द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं समाज को संबोधन

आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की टीम ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान व वीरता को स्मरण करते हुए जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए यह उल्लेख किया गया कि—

“महाराणा प्रताप का स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए त्याग आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यदि आज का समाज उनके आदर्शों को अपनाए, तो एक सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण निश्चित है।”

इस विशेष आयोजन में विश्व हिंदू परिषद की ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती नीना वैश्य जी, ज़िला मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती आराधना गुप्ता जी, ज़िला सह प्रचार प्रमुख श्री जयवीर गुप्ता जी, एवं ज़िला प्रचार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायक विचार रखते हुए समाज में एकता, आत्मगौरव और धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

विवाहिता ने की खुदकुशी परिजन हुए बेहालचहनिया चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सरोज विश्वकर्मा 28वर्ष शुक्रवार की दिन में लगभग 11बजे फासी के फंदे पर झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली।रतनेश विश्वकर्मा की पत्नी सरोज देवी शुक्रवार को दोपहर में आत्म हत्या कर ली जेसे ही इसकी खबर परिजनो के लगी की उनके हाथ पाव फूल गये और तत्काल घटना की जानकरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस अग्रिम कार्यवही में जुट गयी। रतनेश की शादी सुर्खापुर जिला मिर्जापुर 8वर्ष पूर्व शादी हुआ था। सरोज के दो बच्चे थे। बड़ी लड़की का नाम रिद्धि लगभग 4वर्ष लड़के का नाम डिग्गू 2वर्ष है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वही स्वजन पत्नी के मायके पिता गिरधारी विश्वकर्मा को सूचित किया। पिता ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारीक कलह से उबकर सरोज ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।