कन्हैया टॉकीज की जमीन के लिए दवा कारोबारी की हुई थी हत्या

कन्हैया टॉकीज की जमीन के लिए दवा कारोबारी की हुई थी हत्या,

300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस,

तीन गिरफ्तार…

दौली। मुगलसराय में जीटी रोड किनारे कन्हैया टॉकीज की कीमती जमीन के लिए दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड के लगभग एक सप्ताह बाद तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े राज उगले। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तारी के बाबत जानकारी दी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 9 टीमें लगी हैं। पुलिस जल्द ही शूटरों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। जांच और साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड में मुगलसराय के लाट नंबर- 2 निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, गल्ला मंडी चौराहा निवासी मनोज कुमार जायसवाल और वाराणसी के नदेसर के बाजार जजीद के दीप अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1 निवासी भानू जायसवाल की संलिप्तता सामने आई। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तीनों ने हत्याकांड की साजिश रचने की बात स्वीकार की।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा ( SOG) प्रभारी स्वाट मय टीम, अपराध निरीक्षक चन्द्रकेश शर्मा थाना मुगलसराय, एसआई अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय, एसआई मनोज कुमार तिवारी चौकी प्रभारी कस्बा मुगलसराय, एसआई अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय, हेड कांस्टेबल सहजानन्द चौधरी और कांस्टेबल मोहन सैनी शामिल रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर हुआ पथ संचलनचहनिया चंदौलीक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी 100वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष का शुभारंभ कस्बे के एक कॉन्वेंट स्कूल में उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित समाज के प्रमुख जनसमुदाय ने सहभागिता की। आयोजन की शुरुआत ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिवपूजन जी ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। सह कार्यवाह रविन्द्र ने संबोधन में कहा कि राम मंदिर का निर्माण संघ के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। संघ वैदिक और सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो ‘अहिंसा परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलता है। संघ चालक रविन्द्र ने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है। संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक ध्येय पथ पर अग्रसर किया है। आज देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं कार्यरत हैं। हिंदुत्व समन्वय का विचार है, जिसमें बौद्ध, जैन, सिख सभी धर्मों को स्थान प्राप्त है। “रामराज्य और हिंदू राष्ट्र दो नहीं, एक ही उद्देश्य के रूप हैं,” ऐसा कहते हुए उन्होंने राष्ट्रभक्ति, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वही संघ संचालक ने कहा कि स्वदेशी अपना कर अपने देश को मजबूत किया जा सकता आप सभी से लोग स्वदेशी सामानों का उपयोग व उपभेग करे हमारा देश तरक्की कर सके। कार्यक्रम के उपरांत पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल से चहनिया बाजार मार्ग से होते हुए बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल पर आकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सह खंड कार्यवाहक सुमन, संचालक शिवपूजन तिवारी, विभाग संघ दीपक, संघ चालक रविन्द्र, मुकेश, आशीष, अमरीश, अमरीश सिंह भोला, सूर्यमुनि तिवारी, अमित, चन्दन, इंद्रसेन सहित अनेक स्वयंसेवक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।