रीबॉर्न ट्रस्ट — समाज सेवा और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय उपलब्धि

रिपोर्ट राहुल मेहानी

पं.दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

रीबॉर्न ट्रस्ट — समाज सेवा और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय उपलब्धि

रीबॉर्न ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश (संस्थापक: सतनाम सिंह, सोशल एक्टिविस्ट) ने समाज की डिजिटल जागरूकता और जनहित के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

ट्रस्ट के प्रतिनिधि रवनीत सिंह ने वी. वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में आयोजित सोशल मीडिया मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इस उपलब्धि के साथ रीबॉर्न ट्रस्ट अब सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों और जरूरतमंदों तक सूचना पहुंचाने में और अधिक सशक्त होगा।

रीबॉर्न ट्रस्ट समाज के कल्याण और सेवा में प्रतिबद्ध होकर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

— रीबॉर्न ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश

चोरो ने उड़ाया पीकप वाहन स्वामी हलकानचहनिया चन्दौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सिंगहा गाव निवासी छविशंकर सोनकर पुत्र बेचन उनका ड्राइवर पीकप लेकर केला लाने के लिए बाराबंकी जा रह था कि गौरा शंकरपुर नई राजभर बस्ती के पास वह लघुशंका करने के रूका कि उसी दौरान चोरों ने पीकप लेकर फरार हो गया। वही पिड़ित ने इसकी लिखित सूचना चौबेपुर थाने में दर्ज कराकर पीकप खेजवाए जने की गुहार लगाया।जानकारी के अनुसार छविशंकर की पीकप यूपी 65एटी 8016लेकर ड्राइवर तहसीलदार सिंह यादव बाराबंकी से केला लाने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान गौरा शंकरपुर नई राजभर बस्ती के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा पीकप को लूट कर फरार हो गये। वही ड्राइवर ने इसकी सूचना तत्काल वाहन स्वामी को दी। जिस पर बाहन स्वामी द्वारा चौबेपुर थाने में पहॅुचकर तहरीर दर्ज करायी। वही छविशंकर पीकप चलवाकर अपना जीविकोपार्जन करता था।