आदर्श नगर, वार्ड नंबर 9 में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित दीनदयाल उपाध्याय नगर।

आदर्श नगर, वार्ड नंबर 9 में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित

दीनदयाल उपाध्याय नगर।

वार्ड नंबर 9 के आदर्श नगर स्थित डी बाबा मंदिर के पास कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जनता ने बताया कि इस समस्या की शिकायत नगर पालिका में कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
आख़िरकार क्षेत्रवासियों ने अपने सहयोग से मलबा और राबिस गिरवाकर रास्ता ठीक कराया।

वार्ड नंबर 9 के सभासद ने भी अपनी जेब से सहयोग किया, पर नगर पालिका प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

✍️ रिपोर्ट – राहुल मेहानी

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।