राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी बैठक संपन्न

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने ‘माई इंडिया, माई वोट’ थीम पर दिए निर्देश

चंदौली/दिनांक 20 जनवरी, 2026

चंदौली में 25 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी बैठक संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘माई इंडिया, माई वोट’ थीम पर मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद स्तर के साथ-साथ सभी तहसीलों में भी आयोजित होगा। आयोजन के दौरान नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे, जबकि बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए वाद-विवाद, रंगोली, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो निर्वाचन से संबंधित होंगी। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, गीत और कविता पाठ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के दौरान दिव्यांग एवं बेसहारा मतदाताओं के चिन्हीकरण और शत-प्रतिशत पंजीकरण हेतु गठित समिति की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे सभी मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक, स्वीप आइकन राकेश रोशन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।

भगवान भास्कर के जयकारे से गूजायमान हुई अध्यात्मिक नगरीरामनगर वाराणसीविन्ध्य पर्वत के तलहटी में भगवान भोले नाथ की त्रिशूल पर वसी नगरी वाराणसी में चार द्विवसीय डाला छठ बड़े ही धूॅमधाम के साथ मनाया गया। मॉ भगवती गंगा के दोनां तटां अध्यात्मिक नगरी तो दुसरी तरफ रामनगर के राजा का किला स्थित है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक व रामनगर से लेकर पड़ाव डोमरी तक हजारां नर नारी भगवान भास्कर के महापर्व को पूर्ण करने में लगे रहे। जिसके क्रम में मंगलवार की अल सुबह ही व्रतियो ने मॉं गंगा के तट पर पहुच कर उदयाचल भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। जैसे भगवान भास्कर की किरणे मां गंगा के स्पर्श की कि चारों तरफ भगवान भास्कर व छठी मइया के गगन भेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गूजायमान हो गया और इसी अर्ध्य के साथ भगवान भास्कर महापर्व समाप्त हो गया।