हनुमान जयन्ती पर मन्दिरो में उमड़ी भीड़  चहनिया चन्दौली। 

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

हनुमान जयन्ती पर मन्दिरो में उमड़ी भीड़

चहनिया चन्दौली। रिपोर्ट मनोज मिश्रा

क्षेत्र में हनुमान जयन्ती के पावन अवसर पर हनुमान मन्दिरां श्रद्धालू भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। बिगत चार-पांच दिन पूर्व से हनुमान मन्दिरों का रंग-रोशन, डेन्ट-पेन्ट, साफ-सफाई इत्यादि का कार्य पूर्णकर अखण्ड हरिकीर्तन व रामायाण पाठ का आयोजन प्रारम्भ कर दिया चहुआरे हरी नाम कीर्तन से पूरा क्षेत्र राममय बना रहा। इसी क्रम में सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने हनुमानगढ़ी भलेहटा में जाकर मत्था टेका और लोककल्याण की कामना की। वही विधायक जी ने बताया कि हनुमानगढ़ी भलेहटा के ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन बिगत दो दशक से निरंन्तर चलता आ रहा है। जो लोकल्याण का साधन है। इसी क्रम में क्षेत्र के लक्षमनगढ़, उतड़ी, पपौरा, कैथी, रामगढ़, बाबा फलहारी सराय बलुआ, छपरा, फूलपुर, हनुमानगढ़ी नादी निधौरा ,सहरौइ ,इत्यादि मन्दिरों में अखण्ड हरीकीर्तन व रामायण पाठ का आयोजन चलता रहा। इस दौरान राधेश्याम विश्वकर्मा, तुफानी यादव, हीरा सिंह, झूरी सिंह, दशरथ शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, दरोगा त्रिपाठी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।