मुगलसराय एसडीएम का जनपद के बाहर किया जाय तबादला-श्रवण मौर्य

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

मुगलसराय एसडीएम का जनपद के बाहर किया जाय तबादला-श्रवण मौर्य
चहनिया चन्दौली
स्थानीय विकास खण्ड के शहीद स्मारक पर दर्जनो भाकपा माले के कार्यकर्ता एकजुअ होकर एसडीएम मुगलसराय द्वारा की काय्रवाही की जमकर निन्दा की साथ ही उनके जनपद से बाहर स्थानान्तरण हेतु खण्ड विकास अधिकारी को जिलाध्किारी चन्दौली व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम पत्रक सौपा।
भारतमाला परियोजना के तहत विस्थापित हो रहे रेवसा गांव के दलित गरीब भूमिहीनों के पुनर्वास की मांग को लेकर 10जून से ही शुरू अनिश्चितकालीन धरना अब अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल में बदल गया है। इसकी वजह यह रही की पूंजी पतियों के लठैत के रूप में पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा द्वारा मकान गिराए जाने का प्रतिरोध करने पर आंदोलनकारियों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया, थाने के अंदर सीसीटीवी कैमरा बंद कर किसान महासभा राज्य काउंसिल सदस्य संजय यादव के साथ एसडीएम अनुपम मिश्रा द्वारा मारपीट की गई, जमानत के लिए पेश होने पर चेंबर में बुलाकर मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मिट्टी पलीत करने तथा जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। जो एसडीएम अनुपम मिश्र की भेदभाव तथा द्वेष पूर्ण कार्यवाही है जिसके खिलाफ भाकपा(माले) जिला कमेटी के आह्वान पर चहनियां खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर मार्च धरना तथा सभा कर मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा का जिले से बाहर तबादले की मांग जिलाधिकारी तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
भाकपा(माले) नेता ने मांग करते हुए कहा कि कामरेड संजय यादव का मानसिक उत्पीड़न करने वाले, कानून को ताक पर रखकर बदले की भावना से कार्यवाही करने वाले उप जिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का तबादला जिले से बाहर किया जाय मानसिक पीड़न करने, गाली गलौज करने, धमकी देने वाले उपजिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अनुपम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किया जाए तथा रेवसा के दलित गरीबों को विस्थापन से पहले जमीन तथा आवास देकर पुनर्वास दिया जाय। इस दज्ञैश्रान दर्जने भाकपा माले के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

???? मानवाधिकार न्यूज़ विशेष रिपोर्ट
???? पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, उत्तर प्रदेश
????️ दिनांक: 27 जून 2025

कांशी राम आवास ओडवार में युवक पर जानलेवा हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कांशी राम आवास ओडवार में रहने वाले भगत कुमार, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना उस समय की है जब भगत कुमार अपने कार्य से लौट रहे थे। प्रमोद कुमार (पुत्र मेवा लाल), शिवम सैनी (पुत्र स्व. शंभू माली), और बाबू सोनकर (पुत्र विनोद सोनकर) — इन तीनों ने शराब के नशे में पहले बहस की और फिर मिलकर भगत कुमार की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

भगत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मानवाधिकार न्यूज़ प्रशासन से अपेक्षा करता है कि इस गंभीर मामले में कानूनी कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

नासूर बनती जा रही चहनियां में जाम की समस्याचहनिया चन्दौलींशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी चहनियॉ बाजार में अतिक्रमण व सड़कां पर ठेला, खोमचा व टेम्पों चालकां की मनमानी तथा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से प्रायः जाम व झाम की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी चहनियॉ वाया बलुआ मार्ग शिवमन्दिर के पास अबैध टेम्पों स्टैण्ड में लगी टेम्पुओ की लम्बी कतार तथा कस्बा से सैदपुर मार्ग पर टेम्पों व वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर देने से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभी तो सवारियों के बैठाने को लेकर बाद-विवाद व लड़ाई झगड़ा की नौबत आ जाती है। बावजूद भी स्थानीय पुलिस पिकेट पर न रहकर चाय-पान की दुकानों पर आराम फरमाते दिखे जाते है। वही लोगों ने दबी जुबान बताया कि अबैध टेम्पों स्टैण्ड के कारण आयेदिन जाम लगता जो स्टैण्ड पुलिस प्रशसन के संरक्षण फलता-फूलता रहता है। वही लोगों ने शासन प्रशासन से यथाशीघ्र बाजार में अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।