चोरो ने डड़ाई बाइक स्वामी हलकान मुगलसराय चन्दौली।

चोरो ने डड़ाई बाइक स्वामी हलकान मुगलसराय चन्दौली

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहरोई गाव निवासी संजय मिश्र अपनी बाइक पीडीयू स्टेशन के ग्राउण्ड में खड़ी कर ड्यूटी करने चला गया जब ड्यूटी से सुबह लौटा तो बाइक हीरोहोण्डा पैशन प्लस यूपी 65 डी 9783 नदारत थी। वह काफी खोजबीन करने के उपरान्त पुलिस को लिखित सूचना देकर रिर्पाट दर्ज करवाते बाइक खोजवाए जाने की गुहर लगाई। गौर करे तो स्टेशन परिसर से इन दिनो बाइक चोरी की घटनाओ में बाढ सी आ गयी कब किसकी बाइक कहा से चोरी हो जायेगी उसको कोई नही बता सकता।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।