बाबा कीनाराम मार्ग आधा अधूरा उखड़ रही गिट्टियां

बाबा कीनाराम मार्ग आधा अधूरा उखड़ रही गिट्टियां

चहनिया चंदौली बाबा कीनाराम मार्ग का निर्माण आधा अधूरा किए जाने से मार्ग पर बिछाई गई गिट्टियां उखाड़ कर दुर्घटना को दावत दे रही हैं लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग का निर्माण विगत दो महा पूर्व आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया तथा कुछ जगहों पर लेपन का कार्य भी किया गया परंतु लक्ष्मणगण वाया चहनिया मार्ग बैराठ मार्ग अभी भी आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है नतीजा यह है कि मार्ग पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां उखड़ रही है इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है यथाशीघ्र मार्ग का निर्माण पूरा कराया जाएगा

शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु बीएसए से मिला संगठन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,चंदौली के मासिक बैठक के पश्चात संगठन का द्वारा शिक्षक समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!”विकास गुप्ता, राहुल चौहान और सोनी राय — इन तीनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम आपके इस पुण्य कार्य को नमन करते हैं।

ओडवार निवासी भगत पर जानलेवा हमला — इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के ओडवार निवासी युवक भगत पर दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब भगत किसी काम से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, पैसे छीन लिए और बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद आज उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का कारण बन गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।