श्रीमदभागवत कथा का ज्ञान कल्प वृक्ष समान-अखिलानन्द चहनिया चन्दौली।

श्रीमदभागवत कथा का ज्ञान कल्प वृक्ष समान-अखिलानन्द
चहनिया चन्दौली।
क्षेत्र के कल्यानपुर गाव में जयराम चौबे के अहाते में सात द्विवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तिसरे दिन श्रीश्री अखिलानन्द महाराज जी ने मंगलाचरण की विस्तृत व्याख्या करते बताया कि किसी भी शुभ कार्य करने से पूर्व उस कार्य का मंलाचरण किया जाता है। ताकि मंगलाचरण होने के उपरात सब प्रकार के गलती का दोष पाप सब कुछ मिट जाता है। जो भी कार्य किया जाय उस कार्य से मंगलमय होता है। मंगलाचरण में किसी भी देवी, देवता नही होते बस केवल जीव के अराध्य देव की अराधना कर उन्ही के उपर सब कुछ छोड़ दिया जाता है यही मंगलाचरण का मूल उद्देश्य है। वही श्रीश्री अखिलान्नद महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान करते हुए बताया कि यह किताब नही है यह किताब का पन्ना नही है। यह जीव के जीवन में कल्प वृक्ष समान है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य सात जन्मो के पाप से मुक्त हो जाता है और उसके जीवन का उद्धार हो जाता है। इस पुराण में संस्कार, संस्कृति, सभ्यता सहित राष्ट्र निर्माण करने में अचुक ताकत रखती है। धर्म सम्राट महाराज परिक्षित के पास पांच शुद्धियां थी जिसमें मातृ शुद्धि, पितृ शुद्धि, वंश शुद्धि, अन्न शुद्धि, जल शुद्धि क्योकि माता के संस्कार स्वरूप ही पुत्र में संस्कार आता है और उनके उपर ही भगवान की कृपा हेाती है। माता-पिता ही पुत्र पुत्रादि के प्रथम गुरू होते है। माता द्वारा दिए गये ज्ञान के फलस्वरूप ही पुत्र में स्ंास्कार, धर्मपरायणता, ईमानदारी, सेंवाभाव परापकार जैसी भावनाए उत्पन्न होती है। जिससे जीव अपने जीवन में कभी भी अमर्यादित होता है। कथा में मुख्य यजमान रूवरूप जयराम चौबे, ईश्वरदत्त चौबे, सीमा चौबे रहे। इस दौरान गौरीश्ंाकर, विजय श्ंाकर, आलोक, महेन्द्र, ंसतोष, देवी प्रसाद, विजय लाल यादव, रविप्रकाश, देव प्रकाश, देवमूरत, सत्य प्रकाश, जमुना प्रसाद सहित सैकड़ों भागवत कथा प्रेमी उपस्थित रहे। कथा अंत में नारायण जी की आरती के फलस्वरूप लोगो में प्रसाद का वितरण किया गया चारो तरफ हर-हर महादेव, जयश्रीराम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा पांडाल सहित क्षेत्र भक्तिमय बन गया।

एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RSS) एकल विद्यालय के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को स्थान : ग्राम सभा रमदतपुर के मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें- सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के (BHU), डॉ सच्चिदानंद जी (राष्ट्रीय सहमंत्री), डा0 सुनील कुमार, डा0 रत्ना गुप्ता, डा0 गजेंद्र प्रताप सिंह, डा0 अंकित कुमार,डा0 अंजलि डॉ0 रोमन आदि सहयोगी उपस्थित थे,शिवर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र गुप्ता रामदत्तपुर के द्वारा किया गया संच प्रमुख- शिवकुमारसंच अध्यक्ष- संतोष जीएकल विद्यालय आचार्य – आरती देवी, नीरज देवी, ज्योति राय, इंदु कुमारी,आयोजन कर्ता- प्रिंस पाठक (जिला संयोजक बजरंग दल चंदौली)ग्राम समिति से – दयाशंकर भारती, अंकित कुमार, देवनाथ पांडे, मृत्युंजय बालमुकुंद ओमप्रकाश आदि जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का उद्देश्य – एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल कैंप जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित किया जाता है, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जिसमें सामान्य रोगों के उपचार, जैसे कि बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, आदि से संबंधित एवं मातृ व शिशु देखभाल और स्वच्छता पर जोर दिया जा सके इसके साथ ही, यह फाउंडेशन निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है और ग्रामीण समुदायों को समग्र स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराता है।मेडिकल कैंप के विशिष्ट उद्देश्य:स्वास्थ्य शिक्षा:लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।चिकित्सा सेवाएं:विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, जिसमें मातृ एवं शिशु देखभाल शामिल है।सामान्य बीमारियों का उपचार:सामान्य रोगों के उपचार के लिए दवाइयाँ वितरित करना।पहुँच में सुधार:ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार करना, जहाँ पहले इन सेवाओं का अभाव होता था।निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य:निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचारात्मक चिकित्सा दोनों पर ध्यान केंद्रित करना।