पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर हिनौली के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में जबरन धन-संग्रह का आरोप

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर हिनौली के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में जबरन धन-संग्रह का आरोप

20 रुपये की ‘पीस रसीद’ देकर 400 रुपये की वसूली, अभिभावकों में भारी नाराज़गी

 

चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के हिनौली स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा नाबालिग बच्चों से बिना अनुमति के धन-संग्रह कराया जा रहा है।

 

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने बच्चों को 20 रुपये की ‘पीस रसीद’ दी, जिसे आधार बनाकर प्रति बच्चा 400 रुपये जमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस अनिवार्य वसूली से अभिभावकों में गहरा रोष है, क्योंकि न तो इसकी कोई पारदर्शी जानकारी दी गई और न ही अभिभावकों की अनुमति ली गई।

 

कई अभिभावकों ने आशंका जताई कि इस प्रकार से एकत्र हो रहा धन किस उद्देश्य के लिए उपयोग होगा, यह स्पष्ट नहीं है।

विश्व हिंदू परिषद, चंदौली इकाई ने भी मामले पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है।

 

प्रशासन से आग्रह किया गया है कि बच्चों की मासूमियत का इस्तेमाल कर इस प्रकार की अनिवार्य धन-वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए।

 

उधर, विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जाम में घंटो फसी रही जनता – महाराष्ट्र
खराड़ी से वागोली के बीच रोड पर लगा भयंकर जाम, गणपति विसर्जन में लगा था जाम ,देर से आई प्रशासन भी नही हटा पाई जाम।
जनता बेहाल और विसर्जन की भीड़ सम्हले नही सम्हल रही थी।