घने कुहरे व बर्फीली हवाओं से ठंड में इजाफा चहनिया चंदौली 

घने कुहरे व बर्फीली हवाओं से ठंड में इजाफा चहनिया चंदौली

क्षेत्र में शनिवार की सुबह से घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड के बाद अब कोहरे की बढ़ती तीव्रता ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रहा है।

घने कोहरे का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले छात्रों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह के समय सड़कों पर कुछ ही दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो जा रहा है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

कोहरे और ठंड की वजह से लोग देर सुबह तक अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं। दैनिक कार्यों और व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल के कई जनपदों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा छाया हुआ है। वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में आगामी तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस दौरान ठंड और गलन में और बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ती ठंड और गलन को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से चट्टी-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली