बाबा ताड़केश्वर नाथ जी के साल्वी भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न – पड़ाव – पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

बाबा ताड़केश्वर नाथ जी के साल्वी भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न

रिपोर्ट – मोहम्मद आरिफ

आज बाबा ताड़केश्वर नाथ जी जो मुगलसराय पड़ाव पर स्थित है उनके पवित्र आशीर्वाद से साल्वी भंडारे का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो रही थी और बाबा की विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक लोगो के द्वारा किया गया था, जिनके द्वारा बाबा की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि वे आरामदायक और सुरक्षित रूप से इस धार्मिक आयोजन का आनंद उठा सकें।
इस अवसर पर बिरहा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

भगवान भास्कर के जयकारे से गूजायमान हुई अध्यात्मिक नगरीरामनगर वाराणसीविन्ध्य पर्वत के तलहटी में भगवान भोले नाथ की त्रिशूल पर वसी नगरी वाराणसी में चार द्विवसीय डाला छठ बड़े ही धूॅमधाम के साथ मनाया गया। मॉ भगवती गंगा के दोनां तटां अध्यात्मिक नगरी तो दुसरी तरफ रामनगर के राजा का किला स्थित है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक व रामनगर से लेकर पड़ाव डोमरी तक हजारां नर नारी भगवान भास्कर के महापर्व को पूर्ण करने में लगे रहे। जिसके क्रम में मंगलवार की अल सुबह ही व्रतियो ने मॉं गंगा के तट पर पहुच कर उदयाचल भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। जैसे भगवान भास्कर की किरणे मां गंगा के स्पर्श की कि चारों तरफ भगवान भास्कर व छठी मइया के गगन भेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गूजायमान हो गया और इसी अर्ध्य के साथ भगवान भास्कर महापर्व समाप्त हो गया।