अराजक तत्वों ने मड़हे में लगायी आग जली मवेशी  चहनिया चन्दौली

अराजक तत्वों ने मड़हे में लगायी आग जली मवेशी  चहनिया चन्दौली

बलुआ थाना क्षेत्र मारूफपुर कस्बा स्थित शेरपुर सरैया मौजा में सवरू पासवान अपने खेत पर मड़ई लगाकर मवेशियों सहित खेत की रखवाली करता है। प्रार्थी के गाव के ही अराजक तत्वों द्वारा दिनदहाड़े दोपहर में मड़हे में आग लगा दी। जिससे घूॅ-धूॅकर जलने लगी परिजनो सहित आस-पास के लोगो ने आनन-फानन में मड़हे की आग बुझाने में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक मड़हे में रखी घर गृहस्ती के सामान सहित एक बकरी का बच्चा जलकर अधमरा हो गया। वही भुक्तभोगी ने 112नं0 पीआरबी पर सूचना देते हुए बलुआ थाने पर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया। वही ग्रामीणों ने आलाधिकारियां का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब सहायता राशि दिलो जाने की मांग की।

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!