जनपद के वन ट्रिलियन डालर( ओ०टी०डी० ) सेल की बैठक विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी डॉ सपना अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई – चंदौली

चंदौली/दिनांक 09 जनवरी 2026

जनपद के वन ट्रिलियन डालर( ओ०टी०डी० ) सेल की बैठक विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी डॉ सपना अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों को प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में जनपद चन्दौली का योगदान किस तरीके से अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके इस पर गहन समीक्षा की गयी, तथा निर्देशित किया गया जनपद की प्रगति हर स्थिति में प्रदेश के समतुल्य या उससे अधिक करने के प्रयास किये जाय तथा जिन विभागों के आकड़ों में कुछ कमियों प्रतीत हो रही है उन्हें शुद्ध करके अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय
को उपलब्ध कराया जाय । कृषि, उद्यान, पशु धन, श्रम, उद्योग, राज्यकर एवं उपस्थित बैंक के अधिकारियों को शत-प्रतिशत सरकार के मंशा अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये गये ।

दीनदयाल नगर: संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

???? स्थान: श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली
दिनांक: [6.7.2025]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई दीनदयाल नगर द्वारा आज श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली के पावन प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा का आयोजन, सामूहिक बौद्धिक, देशभक्ति गीत और सामूहिक भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति से जुड़ाव, संगठनात्मक समरसता तथा सनातन परंपराओं की प्रेरणा को सजीव करना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि काशी विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “इस दिव्य प्रांगण में कभी त्रिदंडी बाबा और अवधूत बाबा को ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज संघ का वन विहार कार्यक्रम यहां आयोजित होना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। यह स्थान आध्यात्मिक चेतना और संघ की विचारधारा को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”



???? कार्यक्रम का समापन सह नगर कार्यवाह रोहित जी द्वारा किया गया।
???? कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में:

नगर संघचालक संजय जी

नगर प्रचारक अंकित जी

प्रचार विभाग से घनश्याम जी, रोहित जी, सुमित जी, मलय जी, बलराम जी

वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधार चौहान जी एवं संजय रस्तोगी जी
आदि की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भी संकल्प दोहराया।

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।

जिला राइफल क्लब *वाराणसी* से अपना सफर शुरू करने वाले *विशाल विश्वकर्मा* ने *ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल)* सफलतापूर्वक पूर्ण कर बनारस के पहले ISSF ‘B’ (राइफल/पिस्टल) प्रमाणित जज* बनने का गौरव हासिल किया है।