मकर सक्रांति, मौनी अमावस्या को लेकर हुई बैठक चहनियां चन्दौलीं

मकर सक्रांति, मौनी अमावस्या को लेकर हुई बैठक चहनियां चन्दौलीं

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मकर सक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर तहसीलदार सकलडीहा संदीप श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में सभी विभागों संग बैठक किया गया। जिसमें सभी विभागों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में स्नान के दौरान पुलिस प्रशासन, एंटी रोमियो, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के साथ रहने को निर्देशित किया गया। वही जिला पंचायत को प्रकाश की व्यवस्था, महिला वस्त्र बदलने का कक्ष, खोया पाया केंद्र, रैन बसेरा, पीडब्ल्यूडी विभाग को पानी के अंदर और बाहर बैरिकेटिंग, जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ सफाई, खण्ड विकास अधिकारी कैमरे, वन विभाग को अलाव, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, स्ट्रेक्चर, स्टाफ ड्यूटी, जलनिगम विभाग को पानी की व्यवस्था, बिजलीं विभाग को 15से 18जनवरी तक चौबीस घण्टे बिजलीं की सप्लाई, सिचाई विभाग, पूर्ति विभाग आदि विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अधिकारीद्वय क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने कहा कि मौनी अमावस्या और मकर सक्रांति स्नान पर किसी प्रकार से शृद्धालुओं को परेशानी न हो। किसी भी प्रकार की कोई गलती हुई तो विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान जिला पंचायत राजस्व अधिकारी सतीश सिंह, पीडब्ल्यूडी एई शैलेन्द्र सिंह, पूर्ति अधिकारी ममता सिंह, बिजलीं विभाग जेई सुभाष यादव, स्वास्थ्य विभाग रौशन आरा, सिचाई विभाग सुशांत श्रीवास्तव, वन रेंजर राम सवारे यादव, बृजेश कुमार, मनोज सिंह, राजेश पासवान, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे।

जाम में घंटो फसी रही जनता – महाराष्ट्र
खराड़ी से वागोली के बीच रोड पर लगा भयंकर जाम, गणपति विसर्जन में लगा था जाम ,देर से आई प्रशासन भी नही हटा पाई जाम।
जनता बेहाल और विसर्जन की भीड़ सम्हले नही सम्हल रही थी।

एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (RSS) एकल विद्यालय के द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को स्थान : ग्राम सभा रमदतपुर के मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें- सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के (BHU), डॉ सच्चिदानंद जी (राष्ट्रीय सहमंत्री), डा0 सुनील कुमार, डा0 रत्ना गुप्ता, डा0 गजेंद्र प्रताप सिंह, डा0 अंकित कुमार,डा0 अंजलि डॉ0 रोमन आदि सहयोगी उपस्थित थे,शिवर का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्री रामचंद्र गुप्ता रामदत्तपुर के द्वारा किया गया संच प्रमुख- शिवकुमारसंच अध्यक्ष- संतोष जीएकल विद्यालय आचार्य – आरती देवी, नीरज देवी, ज्योति राय, इंदु कुमारी,आयोजन कर्ता- प्रिंस पाठक (जिला संयोजक बजरंग दल चंदौली)ग्राम समिति से – दयाशंकर भारती, अंकित कुमार, देवनाथ पांडे, मृत्युंजय बालमुकुंद ओमप्रकाश आदि जन उपस्थित थे,कार्यक्रम का उद्देश्य – एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल कैंप जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित किया जाता है, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविरों के माध्यम से उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, जिसमें सामान्य रोगों के उपचार, जैसे कि बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, डायरिया, आदि से संबंधित एवं मातृ व शिशु देखभाल और स्वच्छता पर जोर दिया जा सके इसके साथ ही, यह फाउंडेशन निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करता है और ग्रामीण समुदायों को समग्र स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराता है।मेडिकल कैंप के विशिष्ट उद्देश्य:स्वास्थ्य शिक्षा:लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।चिकित्सा सेवाएं:विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, जिसमें मातृ एवं शिशु देखभाल शामिल है।सामान्य बीमारियों का उपचार:सामान्य रोगों के उपचार के लिए दवाइयाँ वितरित करना।पहुँच में सुधार:ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार करना, जहाँ पहले इन सेवाओं का अभाव होता था।निवारक और उपचारात्मक स्वास्थ्य:निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचारात्मक चिकित्सा दोनों पर ध्यान केंद्रित करना।