कंबल बितरण का हुआ आयोजन – चहनिया चंदौली

कंबल बितरण का हुआ आयोजन – चहनिया चंदौली

क्षेत्र स्थित दिनांक 14-1-2026 दिन बुधवार को रईया ग्राम सभा के मौजा खेतरपाला दलित बस्ती में डॉ भीम राव अम्बेडकर चौक पर सैकड़ो लोगो को ठंड से बचाव हेतु गरीबों में कंबल वितरण किया गया l

इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव पूर्व प्रधानाध्यापक व जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नंबर तीन प्रत्यासी चहनिया ने कहा कि सर्व प्रथम बाबा साहब अम्बेडकर जी के चरणों में नमन करते हुए यहां उपस्थित सभी माताओ बहनो एवं बड़े बुजुर्गो को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाये देता हूँ औऱ ईश्वर से आपलोगो को स्वस्थ रहने की कमानाये करता हूँ lयहां आज मेरे द्वारा खेतरपाला व रईया के निषाद बस्ती में कंबल वितरण करने का उद्देश्य हैं कि भयंकर ठण्ड से राहत दिलाने के लिए जरूरत मंद लोगो का सहयोग होता रहे मै अपने एक माह की पेंशन से कंबल व मिठाई बाटने का संकल्प लिया था जो आज के दिन वादा पूरा हुआ हैं l आपलोगो का आशीर्वाद मिले

इस अवसर पर रामलाल मौर्या,शांतनु यादव, एकराम, कामता राम, लालता राम, नंदलाल, श्रीराम, रामकरण, संतोष राम, तेतरा देवी, जियुता, लालमनी, आशा, प्रेमशीला देवी, चिता देवी, ऊषा, फूलवासी देवी, बिंदु आदि उपस्थित रहे l

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!