गणतंत्र दिवस समारोह में यूपी से 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होगी विशेष अतिथि- चंदौली यूपी से 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि होगी

गणतंत्र दिवस समारोह में यूपी से 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होगी विशेष अतिथि- चंदौली यूपी से 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि होगी। जो कि चंदौली जिला से एकमात्र निशा पाठक को दिल्ली चयनित पर क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है। शहाबगंज चकिया चंदौली कमती कलां गांव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा पाठक पति अजय पाठक के गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार नई दिल्ली विशेष अतिथि चयनित किये जाने के लिए गांव क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष का माहौल है। क्षेत्र वासियों व गांव के लोगों का कहना है कि निशा पाठक चंदौली जिले के आंगनवाड़ी एकमात्र कार्यकर्ती है जो कि विशेष अतिथि के लिए भारत सरकार ने चयनित की है। जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है जिले के लोगों में काफी हर्ष है। आंगनबाड़ी की ताकत जिस देश की नींव बच्चों और माताओं सेहत पर टिकी हो, वहां अगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विशेष अतिथि हो तो यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं नीति और नियत का संदेश होता है। मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में यह चयन कार्य निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर किया है। चयनित अतिथियों के अपने पति/पत्नी /साथी एक के साथ समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती निशा पाठक ने मात्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान,टीकाकरण बाल विकास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व इनका चयन जमीनी स्तर पर कार्य कर रही महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है। आंगनवाड़ी बहने भी मंच पर होगी जिनके कंधों पर गांव, गरीब , गर्भवती महिला, और कुपोषित बच्चों का भविष्य टिका है। वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती निशा पाठक ने कही कि गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार नई दिल्ली जाने के लिए चयनित हुई हैं। इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता व ससुर पूर्व प्रधान उमापति पाठक, पति अजय पाठक, को दी है। जो कि इस कार्य करने व सही मार्ग पर चलने के लिए सहयोग व प्रेरणा दी। इस सहयोग के लिए मैं परिवार के के लिए जिंदगी भर आभारी रहूंगी।

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।