समुदपुर में ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 108 कन्याओं का हुआ पूजन।

समुदपुर में ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 108 कन्याओं का हुआ पूजन।

चहनिया ब्लॉक के समुदपुर ग्राम सभा में बुधवार को जय भारत मंच द्वारा ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हुआ, जिसमें 108 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जय भारत मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार रहे। उनके आगमन पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कन्या पूजन के पश्चात भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों की सहभागिता रही, जहां राष्ट्रगान के साथ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में समाज के सभी वर्गों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया। उन्होंने मंच से सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आगंतुकों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक उपेंद्र नाथ सिंह ‘गुड्डू’, जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह तथा जिलाध्यक्ष के.के. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

फर्मासिंस्ट न रहने से मरीज रहे हलकानचहनिया चन्दौली।चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत संचालित होने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी डाक्टर तो कभी फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहते है। जिससे मरीजों को दवा व उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बुद्धवार की दोपहर स्वस्थ्य केन्द्र के आस-पास के जब ग्रामीण इलाज के लिए पहुचे तो डाक्टर ने दवा का लिख दिया लेकिन फार्मसिस्ट के न रहने के कारण घंटां मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जब डाक्टर मरीजों को चेक कर लिया उसके उपरान्त उन्ही के द्वारा प्रत्येक मरीजों को दवा आदि का वितरण किया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोस व्याप्त है। वही अति प्राथमिक स्वास्थ्य दरियापुर केन्द्र प्रभारी आदिति सिंह ने बताया कि फार्मसिस्ट द्वारा मुझे कोई जानकारी नही दी गयी है कि किन कारणे से लापता है। वही बनारसी सिंह, रामदयाल सिंह, भोला राय, मुन्ना सोनकर, रमानन्द यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहता है।

पीआईएस के विद्यार्थियों ने रचा गौरवशाली इतिहास वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय राज्य युवा महोत्सव एवं विज्ञान मेला 2025–26 में पीआईएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।