जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य का किया औचक निरीक्षणः चंदौली में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई जांची

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य का किया औचक निरीक्षणः चंदौली में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई जांची

आज दिनांक 23.01.2026 को निर्वाचन (एस०आई०आर०) कार्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा मतदाताओं को निर्गत नोटिस की सुनवाई स्थल बी०आर०सी० कार्यालय, नियामताबाद, चन्दौली का निरीक्षण किया जहां पर 03 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 380-मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र, चन्दौली उपस्थित होकर नोटिस की सुनवाई का कार्य कर रहे थे। सुनवाई में मतदाता पर्याप्त संख्या में उपस्थित थे, नोटिस की सुनवाई करते हुए मतदाता द्वारा दिये गये साक्ष्यों को ए०ए०ई०आर०ओ० पोर्टल पर सुचारू रूप से अपलोड कराये जा रहे थे। सुनवाई में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी। इसी तरह 380-मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के 39 ए०ए०ई०आर०ओ० भी अपने-अपने सुनवाई स्थल पर उपस्थित होकर सुनवाई के कार्य में लगे है। जनपद में निर्वाचन का कार्य सभी सुनवाई स्थलों पर सुचारू रूप से चल रहा है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!