चंदौली/ दिनांक 29 जनवरी 2026  जिला सूचना अधिकारी एवं मिडिया कर्मियों के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग

चंदौली/ दिनांक 29 जनवरी 2026  जिला सूचना अधिकारी एवं मिडिया कर्मियों के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग

हाल में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में डा0 इन्दु रानी सिविल जज (सी.डि) / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश के अनुसार उपरोक्त मेगा शिविर एवं सेवा शिविर का आयोजन दिनांक 22.02.2026 को किया जाना सूनिश्चित है।

उपरोक्त मेगा/बृहद विधिक सहायता का मुख्य उद्देश्य यह है कि निर्बल वर्ग दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाती के लिए जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं इन विभागों की लक्षित योजनाएं जैसे महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं संगठित विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं का प्रचार-प्रसार किया जाना है।

उपरोक्त सूचना सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, डा0 इन्दु रानी द्वारा दी गयी।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

फर्मासिंस्ट न रहने से मरीज रहे हलकानचहनिया चन्दौली।चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत संचालित होने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी डाक्टर तो कभी फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहते है। जिससे मरीजों को दवा व उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बुद्धवार की दोपहर स्वस्थ्य केन्द्र के आस-पास के जब ग्रामीण इलाज के लिए पहुचे तो डाक्टर ने दवा का लिख दिया लेकिन फार्मसिस्ट के न रहने के कारण घंटां मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जब डाक्टर मरीजों को चेक कर लिया उसके उपरान्त उन्ही के द्वारा प्रत्येक मरीजों को दवा आदि का वितरण किया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोस व्याप्त है। वही अति प्राथमिक स्वास्थ्य दरियापुर केन्द्र प्रभारी आदिति सिंह ने बताया कि फार्मसिस्ट द्वारा मुझे कोई जानकारी नही दी गयी है कि किन कारणे से लापता है। वही बनारसी सिंह, रामदयाल सिंह, भोला राय, मुन्ना सोनकर, रमानन्द यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि फर्मासिस्ट हमेशा गायब रहता है।

पितृविसर्जन पर लोगो ने अपने पूर्वजों का किया, तर्पण व पिण्डदान
चहनिया चन्दौली।
पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मॉ भागीरथी गंगा तट पर बलुआ घाट पर अपने-अपने पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया और पितृविर्सजन पर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन-अर्चन कर घाटो पर व्यंजन चढ़ाकर तर्पण किया।
रविवार की अल सुबह ही श्रद्धालुओं द्वारा पैदल, वाहनों से लोटा, कुश, परास की पत्ती कर हाथो में लिए गंगा तट पर पहुचने लगे और बाजारां में जौ के आटे, दीया, माचिस, अगरबत्ती, मालफूल की खरीददारी करते घाटों पर पहुच कर अपने- अपने पूर्वजां को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान में जुटे रहे जो अरान्ह तक चलता रहा।
इस दौरान गंगा के पानी में तेजी से घटाव के कारण चारो तरफ कीचड़ व मिट्टियों का ढ़ेर से लोग हलकान नजर आये। इस दौरान पुलिस चाक चौकस व्यवस्था करने में जुटी रही। इस दौरान चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर मेले का दृश्य हो गया और बाल्मिकी इण्टर कालेज के प्रांगण में वहनो का जमघट लगा रहा पिंडदान व तर्पण का कार्य देर अपरान्ह तक चलता रहा।
इसी क्रम में भूपौली, महुअरकला, टॉण्डा सैफपुर, सहित गंगा तटों पर पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, सरोवरों पर भी श्रद्धालुओं में पिंडदान कर अपने पूर्वजों का तर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना व्यक्त किया।
इस दौरान नाई अपनी-अपनी दुकाने रविवार की अल सुबह लगभग 3बजे से खोलकर लोगों का मुण्डन इत्यादी का कार्य करने में जुटे रहे। जिससे नाई की दुकानों पर लोगो की भीड़े जुटी रही। वही माली भी रविवार की अल सुबह माला फूल लेकर घाटो पर जमें रहे।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।