रीबॉर्न ट्रस्ट (REBORN TRUST) द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप – पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

रीबॉर्न ट्रस्ट (REBORN TRUST)

– उत्तर प्रदेश द्वारा आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025, सोमवार को पं.दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में “ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस ड्राइव 2025” के अंतर्गत रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया, जो स्वर्गीय रोहिताश पाल जी की पावन स्मृति को समर्पित रहा।

शिविर में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रोहिताश पाल जी के परिवार के सदस्य भी पूरे समय उपस्थित रहे और उनकी बेटी, उनके भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वयं रक्तदान करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए माननीय विधायक, मुगलसराय–चंदौली श्री रमेश जायसवाल जी भी शिविर में पधारे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रक्तदान की प्रेरणा दी।

नगर से वरिष्ठ समाजसेवी श्री विक्की जुनेजा जी, श्री सुनील जुनेजा जी, श्री राजेन्द्र यादव, डिम्पल सिंह जी, श्री अंकित पांडे जी, एवं चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रीबॉर्न ट्रस्ट के वालंटियर्स में विशेष रूप से अशुतोष सिंह, मुकेश जायसवाल, रवनीत सिंह, नितेश जैस, अफज़ल अली, विष्णु जैस, आशा कुमारी, अमनदीप कौर तथा श्रद्धा कुमारी की सक्रिय मौजूदगी रही, जिन्होंने पंजीकरण, मेडिकल जाँच, रक्त संग्रहण और समग्र व्यवस्था-संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई।

शिविर की सबसे प्रेरणादायक विशेषता यह रही कि महिला रक्तदाताओं ने मुख्य रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें ट्रस्ट की सक्रिय वॉलिंटियर अमनदीप कौर ने अपना पहला रक्तदान किया और समाज में यह संदेश दिया कि स्वस्थ महिलाएँ भी पूर्ण सुरक्षित तरीके से रक्तदान कर सकती हैं तथा अनेक ज़िंदगियाँ बचाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। रीबॉर्न ट्रस्ट – उत्तर प्रदेश ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों के माध्यम से रक्त की कमी से किसी भी जरूरतमंद को अपना जीवन न खोना पड़े।

साथ ही, रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) के पुत्र ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मात्र 22 वर्ष की आयु में अपना छठा रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे नियमित रक्तदान के महत्व और जिम्मेदार नागरिकता का मजबूत संदेश गया।

यह रक्तदान शिविर रीबॉर्न ट्रस्ट – उत्तर प्रदेश ने NIFAA (नेशनल इंटिग्रेटेड फ़ोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया, जो देशभर में स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाली अग्रणी संस्था है। कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर के रूप में मानवाधिकार न्यूज़ से श्री राहुल मेहनी जी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने माध्यम से रक्तदान के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाने में अहम सहयोग प्रदान किया।

यह कार्यक्रम आशुतोष मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रवि नगर, में आयोजित किया गया, जहाँ के प्रबंधन एवं समूचे स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। विशेष रूप से डॉ. सुमन सिंह जी तथा डॉ. आशुतोष सिंह जी के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था  द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनसेवा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  यह कैंप अस्सु लान इस्लामपुर वार्ड 10 और 11 में आयोजित हुआ. इस कैंप में आम ज़न को आयुष्मान कार्ड धारक होने के लिए सहायता प्रदान करते हुए उपयुक्त और योग्य को तुरंत इस सहायता सुविधा उपलब्ध कराना है.? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।आज के इस शिविर में 104 लोगों ने पात्रता प्रशिक्षण हेतु उपस्थिति दी जिसमें वर्तमान पात्रता में 41 लोगों को यहा इस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ. जिसमें 70 बर्ष व उससे ऊपर उम्र की संख्या की बहुलता रही जब की 70 साल से कम 6 संख्या के राशनकार्ड धारक भी इसमें लाभान्वित हुए. पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने इस कार्ड का लाभ और उसकी उपयोगिता भी आगंतुकों को बताई. इस कैंप का नेतृत्व तारिक अब्बास , अस्सु भाई, अजहर भाई तथा तनवीर अंसारी (एडवोकेट) द्वारा किया गया., पिता संस्था द्वारा आयुष्मान कार्ड का अगला निशुल्क कैंप वार्ड नंबर 7  पराहुपुर, जायसवाल स्कूल रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में 4 जनवरी शनिवार को आयोजित किया जाएगा,
कैंप में आए हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी पिता संस्था के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक द्वारा दी गई

आज निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प में में “पिता” संस्था के सदस्य- कुलविंदर सिंह, आनंद खरवार, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह बुद्धू नीतेश कुमार, प्रवीर यादुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, अंकिता राज, महेश नारायण, रीना यादव , रुचिका शाह, श्वेता सिद्दार्थी,उदय शंकर गुप्ता, तनवीर अंसारी, तारीक अब्बास , विजय गुप्ता, विकास आनंद, प्रवीन कुमार मुन्ना, प्रिया जायसवाल, ललित नारायण, वीरेंद्र यादव, इन्द्रजीत कौर, फिरोज खान, मुकेश शर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।