प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में गांधी पुण्यतिथि पर श्रद्धा, संकल्प और संस्कार का संगम

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में गांधी पुण्यतिथि पर श्रद्धा, संकल्प और संस्कार का संगम

 

मुगलसराय स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और गरिमा से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान और विचारों को स्मरण किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए नैतिक चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अहिंसा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया और कहा कि मूल्यनिष्ठ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत भजन “रघुपति राघव राजा राम” ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सामूहिक भजन-गायन से विद्यालय परिसर में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया।

घंटा घड़ियाल की आवाज गूंज उठा मां खखरा का दरवारचहनिया चन्दौली। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र स्थित मां खखरा भवानी मटियरा, विशेश्वरपुर मन्दिर पर हजारों श्रद्धालू भक्तगण प्रतिदिन दर्शन पूजन कर मां का आर्शिवाद लेने नही चूकते है। माता की महमा इतना निराला है कि काइेर् भी भक्तगण अपनी सच्ची मन से मुरादे मागता है तो वह अवश्य ही पूर्ण हो जाता जिसे मन में लेकर भक्तों के मन आस्था का केन्द्र बनता जा रहा और धीरे-धीरे लोगे की भीड़ बढ़ती जा रही प्रत्येक वर्ष शारदीय व वांसतिक नवरात्र मेंं भीड़ बढ़ती जा रही है। मां का स्वरूप विशेष रूप से गृहस्थ जीवन में सुख, शांति, और संतान की उन्नति की वरदान वाला माता माना जाता है। मां खाखरा देवी की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही सैकड़ां भक्तों की भीड़ रही। वहीं उपस्थित आयोजक जितेंद्र यादव, रजनीश यादव, बृजेश यादव, अजय, सतीश, दिलीप, रिंकू, देवेंद्र, आकाश, अभिषेक, सैकड़ां कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।