धूमधाम से मनाया गया सम्मय माता जी का वार्षिक श्रृंगार -चंदौली विकासखंड सकलडीहा
क्षेत्र स्थित महादेवपुर में शुक्रवार को माता सम्मय जी का वार्षिक श्रृंगार का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा महादेवपुर में आयोजक कौशल मिश्रा, पूर्व प्रधान छात्रधारी मिश्रा, कल्लू मिश्रा, पंकज मिश्रा, समाज सेवक राहुल मिश्रा, रोहित मिश्रा, माता को वार्षिक श्रृंगार में सैकड़ो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी सही सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।






