पुलिस द्वारा इंटरनेशनल सिटी कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता का किया गया आयोजन-चहनिया चंदौली

पुलिस द्वारा इंटरनेशनल सिटी कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता का किया गया आयोजन-चहनिया चंदौली

क्षेत्र बलुआ पुलिस द्वारा इंटरनेशनल सिटी कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता का किया गया आयोजन। चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा मिशन शक्ति के विशेष अभियान पेज 5.0 के तहत दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सदर, अनंत चंद्रशेखर आई पी एस व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और जागरूकता की कड़ी में बृहस्पतिवार को बलुआ पुलिस द्वारा इंटरनेशनल सिटी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना बलुआ पुलिस अधिकारियों में आधुनिक युग में बढ़ते हुए डिजिटल खतरों पर प्रकाश डाला। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियों पर जोर दिया। डिजिटल अरेस्ट का भ्रम वर्तमान में चल रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फर्जीवाड़े से बचने और डरने बिना पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी। वित्तीय धोखाधड़ी बैंक अधिकारी बनकर आने वाले काल, ओटीपी, शेयरिंग और अनजान लिंक के माध्यम से होने वाले वित्तीय फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया गया। वही सोशल मीडिया सेफ्टी छात्राओं को मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग अनजान लोगों से दोस्ती न करने और अपनी निजी तस्वीर साझा न करने की सलाह दी गयी। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करने व शिकायत दर्ज करने के महत्व को समझाया गया।

डीडीयू नगर चंदौली । आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर जीटी रोड रोड पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं चढदी कलाकार सेवा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगियां बचाने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल जी, सीएमओ ऑफिस से पधारे भैया लाल पटेल जी, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी जी, शहर कोतवाल गगन राज सिंह, व आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी पीके रावत जी मौजूद रहे। साथ ही मेटीज हॉस्पिटल, एवं पूर्वांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर की टीम द्वारा चिकित्सा शिविर के साथ ही जांच की गई । इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं संरक्षकों तथा चढदीकला कार सेवा संस्था के लोगों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट भेंट किया गया। ब्लड कैंप में 44 महिला पुरुष रक्तदाताओं ने रक्त देकर महादान किया। रक्तदान करने वालों में सभासद आरती यादव सहित समाज की महिलाओं ने भी रक्त देखकर अपना योगदान किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे मौजूद रहे, पिता संस्था के चंद्रभूषण मिश्रा जी रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी संरक्षक एवं प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह पत्रकार, सुरेंद्र सिंह लवली, रामेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, रंजीत सिंह, करमजीत सिंह मिंटू, सतपाल सिंह सूरी, गुलशन अरोड़ा, विकी जुनेजा, के साथ ही चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष केडी सिंह महासचिव मनमीत सिंह राजन सहित संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!